नई दिल्ली

बेटी की चीख सुनकर भी नहीं पसीजा पिता! मां के गांव जाते ही बना पिशाच, 14 साल की मासूम से दरिंदगी

Minor Rape Case: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की मां के घर पर नहीं होने का फायदा उसके पिता ने उठाया। पीड़िता ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
2 min read
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप (photo source- Patrika)
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप (photo source- Patrika)

Minor Rape Case:दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छठी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके साथ दुष्कर्म उसके अपने पिता ने ही किया है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पुलिस स्टेशन आई थी और वहां आकर उसने अपने पिता द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार वह बहुत डरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मां के गांव जाने पर पिता बना हैवान

जानकारी के अनुसार, 14 साल की पीड़िता अपने दोस्त के माता-पिता के साथ रविवार को पहाड़गंज थाना आई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां 15 दिन से अपने गांव बिहार गई हुई है। इसी दौरान उसके पिता ने मौके का फायदा उठाते हुए शनिवार रात को उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इस तरह की घटना 4 से 5 बार हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि उसने इसका विरोध किया, लेकिन फिर भी उसके पिता ने उसे ही धमका दिया और न ही बेटी के दर्द में चीखने पर उस बेरहम पिता का दिल पसीजा। साथ ही पीड़िता ने कहा कि उसे अपने छोटे भाई-बहनों की सुरक्षा की भी चिंता है।

पिता ने दी थी धमकी

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसके पिता ने उसे यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी थी। पीड़िता बहुत डरी हुई थी। उसने बताया कि उसका पिता उसकी मां को बहुत बेरहमी से पीटता था। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पीड़िता के आरोपी पिता के खिलाफ BNS की धारा 64(2) और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता ने कुबूल किया अपना जुर्म

पुलिस ने पीड़िता के बयान को दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर भी घटनास्थल का परीक्षण किया है। साथ ही जरूरी सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने उन सभी बातों को स्वीकार लिया है जो पीड़िता ने अपने बयान में अपने पिता पर आरोप लगाए थे।

Updated on:
03 Feb 2026 11:24 am
Published on:
03 Feb 2026 11:19 am
Also Read
View All
‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

‘पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, अफवाह फैलाना बंद करे BJP-कांग्रेस’, मोहाली में बोले AAP नेता मनीष सिसोदिया