नई दिल्ली

सिर्फ 15 दिन में… 800 से ज्यादा लोग लापता! दिल्ली से महिलाएं और बच्चे कहां गायब हो रहे? चौंकने वाला आकड़ा आया सामने

Delhi Missing Cases: दिल्ली में रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला पिछले कुछ दिनों से खबरों में बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दो हफ्तों में 509 महिलाएं और 191 बच्चे गायब हो चुके हैं।

2 min read
राजधानी में खतरे की घंटी: दो हफ्तों में 509 महिलाएं और 191 बच्चे गायब (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड)

Delhi Missing Case Safety Issues: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में लापता लोगों के अचानक बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 के पहले सिर्फ 15 दिनों में ही राजधानी में 800 से ज्यादा लोग लापता (Delhi Missing Case) हो चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं और लड़कियों की है। 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 के बीच कुल 807 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई, यानी औसतन हर दिन 54 लोग लापता हुए:

ये भी पढ़ें

नेपाल में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर खाई में गिरी बारातियों की बस, 8 की मौत 45 घायल

रिपोर्ट: 1 से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोग लापता

श्रेणीसंख्या
कुल लापता लोग807
लापता महिलाएं/लड़कियां509
लापता पुरुष298
कुल नाबालिग191
नाबालिग लड़कियां146
नाबालिग लड़के45
कुल वयस्क616
औसतन रोज लापता होने वाले बच्चे13
अब तक मिली लड़कियां29
अब तक मिले लड़के19

आठ से 12 साल की उम्र के बच्चों में 13 मामले सामने आए, जिनमें आठ लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। इनमें से बाद में केवल तीन लड़कों का ही पता चल पाया। वहीं, 12 से 18 साल के आयु वर्ग के 169 किशोर लापता हुए, जिनमें 138 किशोरियां और 31 किशोर शामिल हैं। पुलिस अब तक 29 लड़कियों और 19 लड़कों को तलाशने में सफल रही है, लेकिन करीब 71% किशोर, यानी 121 बच्चे अभी भी लापता हैं।

वयस्कों के मामलों में भी स्थिति चिंताजनक

  • 616 लापता वयस्कों में 363 महिलाएं और 253 पुरुष हैं।
  • 90 पुरुषों और 91 महिलाओं को खोज लिया गया है।
  • 435 वयस्क अब तक लापता हैं।

कुल मिलाकर 807 मामलों में से केवल 235 लोगों का ही अब तक पता चल पाया है, जबकि 572 लोगों की तलाश जारी है।

2025 में 24,508 लोग हुए थे लापता

पिछले साल के आंकड़े भी हालात की गंभीरता को दर्शाते हैं। जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच दिल्ली में कुल 24,508 लोग लापता हुए थे। इनमें 14,870 यानी करीब 60% महिलाएं थीं, जबकि 9,638 पुरुष लापता हुए। पुलिस 15,421 लोगों को तलाशने में कामयाब रही, लेकिन 9,087 मामले अब भी अनसुलझे हैं।

हर साल लापता लोग बढ़ते जा रहे

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की 2016 से 2026 तक की रिपोर्ट बताती है कि हर साल लापता लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दस वर्षों में राजधानी में 2,32,737 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से लगभग 1.8 लाख लोगों का पता लगाया जा सका, लेकिन करीब 52,000 मामले अब भी लंबित हैं।

ये भी पढ़ें

सीमा पर नया खतरा: बांग्लादेश में चीन की ड्रोन फैक्ट्री, बढ़ी भारत की टेंशन?

Updated on:
06 Feb 2026 06:39 am
Published on:
06 Feb 2026 05:48 am
Also Read
View All

अगली खबर