नई दिल्ली

हरियाणा: नहीं ली हैं कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज तो सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री बैन

देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई है, उन्हें 1 जनवरी 2022 से सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री नहीं मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2021, 6:02 PM IST
Delhi Reports 517 new Covid-19 Cases, positivity rate at 4.21%
Delhi Reports 517 new Covid-19 Cases, positivity rate at 4.21%

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते कल केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर इस वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा था। केंद्र ने राज्यों को ओमिक्रॉन को खतरनाक बताते हुए कहा कि चाहे नाइट कर्फ्यू लगाना पड़े या फिर शादी और पार्टियों में लोगों की संख्या कम करनी पड़ी, नए वेरिएंट को फैलने के लिए जो भी जरूरी है वो कदम उठाइए। इसके बाद आज हरियाणा सरकार कोरोना को फैलने से रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई है, उन्हें 1 जनवरी 2022 से सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री नहीं मिलेगी।

सरकार के इस आदेश के मुताबिक वैक्सीन न लेने वाले लोग सार्वजनिक परिवहन, मैरिज हाल, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं जा सकेंगे। बता दें कि राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में यह जानकारी दी है।

बढ़ते मामलों के चलते लिया गया फैसला

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल हरियाणा में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का एक भी मामला सामने नहीं आया है। बावजूद इसके राज्य सरकार ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए तैयार है। हरियाणा में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। वहीं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

अनिल विज ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद राज्य में एक बार फिर से कोरोना मामलों में इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन राज्य में 43 नए मरीज मिले, जिनमें से 23 संक्रमित सिर्फ गुरुग्राम से सामने आए हैं। राज्य के 16 जिलों में फिलहाल 234 संक्रमित लोग हैं, जिनमें सर्वाधिक 112 गुरुग्राम में हैं। बताया गया कि गुरुग्राम कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है।


ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए सरकार कोरोना टीकाकरण पर खास ध्यान दे रही है। बीते दिन 35 हजार 515 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके अलावा एक लाख 97 हजार 918 लोगों का टीकाकरण किया गया। बताया गया कि इनमें से 41 हजार 262 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और एक लाख 56 हजार 656 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके साथ ही सरकार टीकाकरण के लिए कैंप लगा रही है। पूरे प्रदेश में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन