नई दिल्ली

नोएडा में कत्लेआम! शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका के पूरे परिवार को चाकू से गोदा, मां की मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रेम प्रसंग के चलते एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। एकतरफा प्यार और शादी से इनकार करने से बौखलाए एक सनकी युवक ने आधी रात को प्रेमिका के पूरे परिवार पर चाकुओं से हमला कर दिया।
2 min read
boyfriend attacks lover family in noida UP
शादी से इनकार करने पर सिरफिरे प्रेमी ने सोते हुए परिवार पर किया चाकुओं से हमला (AI Image)

उत्तर प्रदेश के नोएडा से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एकतरफा प्यार और शादी से इनकार ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। प्रेमिका से शादी नहीं होने से नाराज युवक ने उसके परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस सनसनीखेज हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

छत पर सो रहा था परिवार, तभी आया सनकी आशिक

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा निवासी सुरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ नोएडा के हरौला गांव में किराये के घर में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी संजू देवी, बेटियां ज्योति और जूली हैं। सुरेंद्र पेशे से कारपेंटर हैं।

बताया जा रहा है कि पहले पड़ोस में रहने वाला बरेली निवासी हरिनाम यादव एसी सर्विसिंग का काम करता था। उसका सुरेंद्र की बेटी ज्योति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले उसने परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन परिवार ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था।

शनिवार रात परिवार के चारों सदस्य जब छत पर सो रहे थे। आरोप है कि देर रात हरिनाम वहां पहुंचा और सोते हुए परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 40 वर्षीय ज्योति की मां के गले पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, ज्योति के सीने में चाकू लगा, जबकि उसकी बहन जूली के पैर में गंभीर चोट आई। पिता सुरेंद्र शर्मा भी घायल होकर लहूलुहान हो गए।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी फरार

परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पहले भी कर चुका था मारपीट, तुड़वा दी थी शादी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी हरिनाम लंबे समय से ज्योति पर शादी का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि ज्योति की पहले कहीं और शादी तय हुई थी, लेकिन आरोपी ने वह रिश्ता भी तुड़वा दिया था। वह अक्सर ज्योति और उसके परिवार से झगड़ा करता था।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, उलट उसका व्यवहार और आक्रामक हो गया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Updated on:
24 May 2026 02:09 pm
Published on:
24 May 2026 02:08 pm
Also Read
View All
‘वो मर जाएंगे तब तसल्ली मिलेगी?’ जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक को धूप से बचाने के लिए पुलिस के आगे गिड़गिड़ाए अभिजीत दीपके

‘मनमोहन सिंह जी से अब कौन पूछने जाएगा, वो तो इस दुनिया में नहीं हैं’, S.Y. कुरैशी की किताब पर भड़के मुख्तार अब्बास नकवी

Delhi Mayur Vihar Violence: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर सोसाइटी में बवाल, पत्थर-डंडों से हमला; 10 साल का बच्चा ICU में

दिल्ली के कल्याणपुरी में वारदात: बीच सड़क पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिसकर्मी पति मौके से फरार

ट्रेन से सवा करोड़ चादर, तौलिया चुरा ले गए यात्री, राजस्थान, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा चोरी