नई दिल्ली

Nuh Violence 2023: नूंह हिंसा 2023: अब फिर से होगी जांच, नए SP ने ASP को सौंपी कमान: शोभायात्रा के दौरान भड़का था दंगा

Nuh Violence 2023: नूंह के नए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने 31 जुलाई 2023 को हुई सांप्रदायिक हिंसा की फाइलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है, जानिए पूरा मामला।
2 min read
Apr 09, 2026
nuh violence 2023 re investigation sp arpit jain asp order
फोटो 'X'

Nuh Violence 2023: नूंह के नए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने 31 जुलाई 2023 को हुई सांप्रदायिक हिंसा की फाइलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। इस मामले की गहन जांच के लिए एएसपी ASP को जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि बृजमंडल शोभायात्रा के दौरान हुई इस हिंसक झड़प में सात लोगों की जान चली गई थी। अब पुलिस प्रशासन नए सिरे से सुबूतों और गवाहों की समीक्षा करेगा।

दरअसल, 31 जुलाई 2023 को नलेश्वर मंदिर से निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान इलाके में हिंसक झड़पें हुई थीं। इन घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस समय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

फिर से पूरे घटनाक्रम की होगी जांच

नूंह दंगे के मामलों में अब पुलिस प्रशासन फिर से सक्रिय हो गया है। नए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के आदेशानुसार, 31 जुलाई 2023 की हिंसा से जुड़ी जांच अब ASP स्तर के अधिकारी करेंगे। यह हिंसा तब हुई थी जब एक शोभायात्रा पर पथराव के बाद स्थिति बिगड़ गई थी, जिसमें 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। तत्कालीन पुलिस कार्रवाई के बाद कई आरोपी जेल भेजे गए थे, लेकिन अब फिर से प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम की जांच करने के आदेश दिए हैं।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: एसपी

नए एसपी डॉ. अर्पित जैन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष तरीके से दोबारा जांच कराई जाएगी। उन्होंने साफ किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। इस मामले में दर्ज दो एफआईआर में मामन खान का नाम भी शामिल है। फिलहाल वह अदालत से जमानत मिलने के बाद बाहर हैं।

आरोपितों को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ी

दूसरी ओर, नामजद आरोपितों को लेकर पुलिस फिर से सक्रिय हो गई है। इसी सिलसिले में आफताब अहमद ने नए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

घटना से जुड़े तथ्य जांच के जरि होंगे साफ

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी पहलुओं की दोबारा समीक्षा की जाएगी, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।

Updated on:
09 Apr 2026 06:28 pm
Published on:
09 Apr 2026 06:28 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त