नई दिल्ली

ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों से सरकार चिंतित, पीएम मोदी कर रहे समीक्षा बैठक

भारत में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार भी चिंतित नजर आ रही है। केंद्र सरकार लगातार राज्यों को सतर्क रहने की चेतावनी दी रही है। वहीं आज पीएम मोदी भी ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच देश में महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2021, 9:04 PM IST
India desires peace, PM Modi congratulate message to Shehbaz Sharif
India desires peace, PM Modi congratulate message to Shehbaz Sharif

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट देश में तेजी से फैल रहा है। इसके लेकर सरकार भी चिंतित नजर आ रही है। केंद्र सरकार लगातार राज्यों को सतर्क रहने की चेतावनी दी रही है। वहीं आज पीएम मोदी भी ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच देश में महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे हैं। बता दें कि ओमिक्रॉन वेरिएंट सामने आने के बाद यह दूसरा मौका है, जब पीएम मोदी समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर 28 नवंबर को बैठक की थी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक काफी अहम होने वाली है क्योंकि इसमें कोरोना प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी शामिल होंगे।

वही इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ओमिक्रोन के नए मरीजों,इसके लक्षण और ओमिक्रॉन की संक्रामकता के बारे में जानकारी देगा।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में यह भी बताया जाएगा कि राज्यों के साथ मिलकर कैसे हालात से निपटने की योजना बनाई जा रही है। वहीं इस वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए क्या कदम उठाने जरूरी हैं। बता दें कि भारत में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के 250 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र ओमिक्रॉन वेरिएंट से सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के 65 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना के 64 मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि देश में अब तक ओमिक्रॉन के 104 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं।

ओमिक्रॉन से तीन गुना संक्रामक है डेल्टा
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ओमिक्रॉन को लेकर विशेषज्ञों से मिल रही चेतावनी से परेशान है। बीते दिन मंत्रालय की ओर से राज्यों को एक चिट्ठी लिखी गई थी, जिसमें कहा गया कि ओमिक्रॉन को हल्का वेरिएंट समझना गलती हो सकती है। ओमिक्रॉन पहले पाए गए डेल्टा वेरिएंट से तीन गुना अधिक संक्रामक है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को स्थानीय और जिला स्तर पर प्रबंधन का निर्देश दिया।

केंद्र सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ें तो नाइट कर्फ्यू लगाएं, 'वार रूम', सक्रिय कर लें, सक्रिय कदम उठाएं और आयोजनों और शादियों में लोगों की संख्या सीमित कर दीजिए, जिससे ओमिक्रॉन के फैलने से रोका जा सके। बता दें कि विशेषज्ञ कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन