नई दिल्ली

बेटी से गले मिल कोर्ट परिसर में फूट-फूटकर रो पड़े पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा, ED रिमांड खत्म होने के बाद 1 जून तक जेल भेजे गए

Sanjeev Arora Jailed: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट ने 1 जून तक जेल भेज दिया है। कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान अरोड़ा अपनी बेटी और पत्नी से गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़े।

2 min read
बेटी से गले मिल कोर्ट परिसर में फूट-फूटकर रो पड़े पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा

Sanjeev Arora Money Laundering: करोड़ो रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घिरे पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को विशेष अदालत ने बड़ा झटका देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में उनकी अगली पेशी 1 जून को स्पेशल कोर्ट में होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दो दिनों की बढ़ी हुई रिमांड अवधि खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इससे पहले 16 मई को उनकी 7 दिनों की शुरुआती हिरासत पूरी होने पर कोर्ट ने ईडी को 2 दिन की अतिरिक्त रिमांड सौंपी थी।

ये भी पढ़ें

पुणे में हैवान बना पति: प्राइवेट पार्ट पर डाला एसिड, अफेयर के शक और बेटे की चाह में पत्नी पर ढाया जुल्म

बेटी और पत्नी को देख नहीं रोक पाए आंसू

इस पूरी कानूनी प्रक्रिया के बीच गुरुग्राम कोर्ट परिसर से बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं। पेशी के दौरान जब संजीव अरोड़ा का सामना उनके परिवार से हुआ, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। अपनी बेटी को सामने देखकर बिजनेसमैन से नेता बने संजीव अरोड़ा खुद पर काबू नहीं रख पाए और उसे गले लगाकर कोर्ट परिसर में ही फूट-फूटकर रो पड़े। पिता और बेटी को इस तरह बिलखता देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस दौरान अरोड़ा की पत्नी भी उनके साथ खड़ी थीं, जो अपने पति की यह हालत देखकर खुद के आंसू नहीं रोक सकीं और रोती रहीं। काफी देर तक पूरा परिवार एक-दूसरे को ढांढस बंधाते हुए अदालत परिसर में ही रोता बिलखता नजर आया।

केजरीवाल ने बताया देशभक्त

एक तरफ जहां संजीव अरोड़ा कोर्ट में आंसुओं से घिरे नजर आए, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेतृत्व ने उनके पक्ष में मजबूती से आवाज उठाई है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर संजीव अरोड़ा की बहादुरी की तारीफ करते हुए लिखा 'संजीव जी, आप बहादुर हो। देशभक्त हो। पूरे पंजाब को आप पर गर्व है।'

क्या हैं मंत्री संजीव अरोड़ा पर संगीन आरोप?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत को बताया कि यह पूरा मामला गुरुग्राम की कंपनी 'हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड' (HSRL) और उससे जुड़ी सहयोगी कंपनियों के वित्तीय घोटालों से जुड़ा है। संजीव अरोड़ा इस कंपनी में निदेशक (Director) और बड़े शेयरधारक हैं। ईडी का दावा है कि संजीव अरोड़ा और उनके परिवार के सदस्य ही इस कंपनी के 'वास्तविक मालिक और कंट्रोलर' हैं।

जांच एजेंसी का आरोप

फर्जी बिलों का खेल कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान घरेलू और विदेशी बाजारों में ₹157.12 करोड़ के मोबाइल फोन बेचने का दावा किया। ईडी का आरोप है कि मोबाइल फोन की यह खरीद-बिक्री पूरी तरह झूठी और दिखावटी थी। इसे सच दिखाने के लिए दिल्ली-एनसीआर की ऐसी फर्जी कंपनियों के नाम पर जाली बिल तैयार किए गए, जिनका हकीकत में कोई वजूद ही नहीं था।

शेल कंपनियों का अंतरराष्ट्रीय जाल: जांच एजेंसी के अनुसार, इस हेरफेर के जरिए करीब ₹102.50 करोड़ की भारी-भरकम रकम को पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की दो शेल (फर्जी) कंपनियों में भेजा गया। इसके बाद इस पैसे को वापस भारत लाकर ऐसा दिखाया गया जैसे यह कोई वैध विदेशी निवेश (Investment) हो। ईडी का दावा है कि इस मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम देने के लिए कंपनी के डायरेक्टरों और कर्मचारियों ने मिलकर शेल कंपनियों का एक पूरा मकड़जाल बुना था, जिसके कर्ता-धर्ता खुद संजीव अरोड़ा थे।

ये भी पढ़ें

स्कॉर्पियो से नहीं भरा पेट, तो मांगी फॉर्च्यूनर! ग्रेटर नोएडा में शादी के 14 महीने बाद दीपिका ने छत से कूदकर दी जान
Also Read
View All
पहले किया अपहरण, फिर काट दिए दोनों अंगूठे; दिल्ली में लूट को अंजाम देने वाला 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 6 साल से था फरार

Heat Stroke Symptoms : तपती गर्मी बच्चों के लिए खतरनाक! 5 लक्षण दिखने पर तुरंत जाएं अस्पताल, NDMA ने दी जानकारी

‘जहां चुनाव, वहां ED-CBI की एंट्री’ दीपक सिंगला के ठिकानों पर छापेमारी और गिरफ्तारी को लेकर AAP का केंद्र पर बड़ा हमला

उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया, अपने ही फैसले पर जताई आपत्ति

ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर की दवा दुकानें बंद: केमिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रव्यापी आह्वान; आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू