नई दिल्ली

क्या भाजपा में जाएंगे राघव चड्ढा? AAP नेता संजय सिंह ने दिया जवाब, कहा- अगर BJP में गए तो…

Raghav Chadha: क्या राघव चड्ढा थामेंगे BJP का दामन? उनकी रहस्यमयी खामोशी पर संजय सिंह के इस तीखे और चौंकाने वाले जवाब ने पूरी सियासत हिला दी है! जानिए पूरा मामला...
2 min read
Mar 23, 2026
raghav chadha bjp joining rumors sanjay singh interview aap news

Raghav Chadha: कथित शराब घोटाले के मामले में जब 'आम आदमी पार्टी' के दिग्गजों को अदालत से बड़ी राहत मिली, तो हर तरफ जश्न का माहौल था। लेकिन इस पूरी हलचल के बीच राघव चड्ढा की रहस्यमयी खामोशी ने सबको चौंका दिया। पार्टी की इतनी बड़ी जीत पर भी राघव की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आना सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक चर्चा का विषय बन गया है।

दिल्ली के सियासी बाजार गर्म है कि क्या राघव चड्ढा अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं? कयास तो यहां तक लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने 'आप' से किनारा कर लिया है और जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इन तमाम अटकलों, दबी जुबान में हो रही चर्चाओं और 'राघव के अगले कदम' पर लगे सवालों का संजय सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में बेबाकी से जवाब दिया है। संजय सिंह के इस बयान ने अब पूरी कहानी में एक नया मोड़ ला दिया है।

क्या राघव चड्ढा अपनी ही पार्टी से नाराज हैं?

इंडिया टुडे के साथ एक तीखी बातचीत के दौरान जब संजय सिंह के सामने यह सवाल उछाला गया कि क्या राघव चड्ढा अब आम आदमी पार्टी का हिस्सा नहीं रहे? तो उन्होंने तपाक से कहा 'काहे अलग हो गए हैं? नहीं!' सिंह ने भले ही राघव के पार्टी छोड़ने की बात को सिरे से नकार दिया, लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब चर्चा शराब घोटाले में मिली बड़ी जीत पर मुड़ गई। सवाल सीधा था जब पार्टी के दिग्गज नेता डिस्चार्ज हुए, 'आप' की सबसे बड़ी कानूनी फतह हुई, तो राघव चड्ढा ने एक ट्वीट तक क्यों नहीं किया? वो जश्न में शामिल होने पार्टी दफ्तर क्यों नहीं पहुंचे? इस पर संजय सिंह ने बचाव करने के बजाय गेंद सीधे राघव के पाले में डाल दी। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा ये सवाल आप उन्हीं से पूछिए, तो बेहतर रहेगा। वो इसका जवाब ज्यादा अच्छे से दे पाएंगे। संजय सिंह का यह 'कन्नी काटने' वाला अंदाज अब सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। आखिर राघव की चुप्पी पर संजय सिंह खुद जवाब देने से क्यों बच रहे हैं?

क्या राघव चड्ढा भाजपा में जाने वाले हैं?

जब संजय सिंह से पूछा गया- अनुमान लगाया जा रहा है कि राघव चड्ढा भाजपा में जा रहे हैं। पंजाब चुनाव होने से पहले वो उसमें शामिल हो जाएंगे। इस सवाल पर सांसद ने कहा- मुझे नहीं लगता कि ऐसा है। लेकिन, अगले ही पल उन्होंने दो टूक लहजे में कहा- जिस दिन वो ऐसा काम करेंगे, तो सबसे पहले उनके खिलाफ बोलने वाला मैं रहूंगा। उन्होंने मामला हाथ से निकल जाने की स्थिति में क्या किया जाएगा, इसके संकेत देते हुए कहा- परिवार के अंदर जब तक हैं, तब तक एक साथ बैठकर समस्याओं को सुलझाएंगे। अगर मामला वहां तक पहुंच गया, तो तब का तब देखा जाएगा।

पेशे से CA हैं राघव चड्डा, जानिए और भी बातें

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता हैं। वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य हैं। वो पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक थे। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी से जुड़कर वित्तीय मामलों और नीतिगत रणनीति में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन, काफी लंबे समय से आम आदमी पार्टी में होने वाली राजनीतिक उथल-पुथल पर उनकी सक्रियता नहीं दिखने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

Published on:
23 Mar 2026 01:18 pm
Also Read
View All
जंतर-मंतर पर बवाल: शिवाजी महाराज की किताब बांट रहे वालंटियर को पुलिस ने घसीटा, गुस्साए अभिजीत दीपके

Ram Mandir Theft: अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दागे तीखे सवाल, बोले- मास्टरमाइंड को बचाने के लिए बनाई गई SIT

‘वहां सिर्फ 8,000 सिख बचे’ पाकिस्तान में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भड़के मनजिंदर सिरसा, भारत ने जताया कड़ा रुख

‘जो नुकसान होना था हो चुका’, अंजना ओम कश्यप-खान सर मानहानि विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी, मध्यस्थता के लिए भेजा मामला

Laidoff Story: दिल्ली में 5.5 साल काम करने के बाद Wipro ने निकाला बाहर, कर्मचारी का इमोशनल वीडियो वायरल, बोली- पता नहीं आगे क्या होगा