
Delhi INDIA Bloc Rally:दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कनॉट प्लेस में दुकानों के बंद होने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली और मार्च में शामिल होने आ रहे लोगों से खरीदारी करने की अपील की गई थी, लेकिन कनॉट प्लेस पहुंचने पर उन्हें पता चला कि बीजेपी ने कथित तौर पर सभी दुकानें जबरन बंद करवा दी हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन ने लोगों से अपील की थी कि वे मार्च और बड़ी रैली में शामिल होने के साथ-साथ बाजार से सामान भी खरीदें। उन्होंने दावा किया कि कनॉट प्लेस पहुंचने पर पता चला कि वहां की सभी दुकानें बंद हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की वजह से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बता दें कि रैली के दौरान का राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुकानों के बंद रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि व्यापारियों का नुकसान किस वजह से हो रहा है।
दिल्ली में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के साथ मार्च और रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इस दौरान राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जनता के महाभियोग’ से जुड़ा कार्यक्रम भी चर्चा में है।
वहीं, राहुल गांधी ने कनॉट प्लेस में दुकानों के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने दुकानें जबरन बंद करवाईं, जिससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन ने रैली में आने वाले लोगों से बाजार में खरीदारी करने की अपील की थी, लेकिन वहां पहुंचने पर दुकानें बंद मिलीं।