नई दिल्ली

‘राहुल को समझाओ कि शादी कर ले’, मोहम्मद इरफान के घर पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने फोन पर की मजेदार बात

Mohammad Irfan Rahul Gandhi meeting: CJP आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद इरफान के घर पहुंचे राहुल गांधी। प्रियंका गांधी ने फोन पर इरफान से राहुल को शादी के लिए समझाने का मजाकिया आग्रह किया, तो इरफान ने दिया दिलचस्प जवाब।
2 min read
Mohammad Irfan Rahul Gandhi meeting
मोहम्मद इरफान से प्रियंका गांधी ने फोन पर की मजेदार बात, फोटो सोर्स- एक्स ( @priainc )

CJP viral Mohammad Irfan: नीट परीक्षा के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' आंदोलन के दौरान अपनी बेबाकी और संविधान की गहरी समझ से देश भर में चर्चा में आए मोहम्मद इरफान अब सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना चुके हैं। दररअसल, सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक इरफान से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से इरफान की फोन पर बातचीत भी कराई, जिसमें एक बेहद दिलचस्प और मजेदार वाकया सामने आया।

'राहुल मेरी बात नहीं सुनता, तुम ही समझाओ'

बता दें कि इरफान ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि जब राहुल गांधी उनके घर आए, तो उन्होंने प्रियंका गांधी से उनकी बात कराई। प्रियंका गांधी ने मजाकिया अंदाज में इरफान से कहा कि 'आप राहुल को समझाइए कि वह शादी कर लें। वह मेरी बात तो बिल्कुल नहीं सुनता' इस पर इरफान ने भी अपने ही अंदाज में मुस्कुराते हुए जवाब दिए और बोले कि 'मुझे पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी जी शादी नहीं करेंगे।'

बिना स्कूल गए, Google और YouTube से सीखा संविधान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 साल के मोहम्मद इरफान दिल्ली की सावदा जेजे कॉलोनी में एक बेहद साधारण और अधूरे बने मकान में अपने पिता के साथ रहते हैं। वह कभी स्कूल नहीं गए और बर्फ बेचकर व दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। इसके बावजूद, इरफान की संविधान, लोकतंत्र, श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर पकड़ बड़े-बड़े बुद्धिजीवियों को हैरान कर रही है। इरफान का कहना है कि उन्होंने खुद को पढ़ाने के लिए कभी किताबों का नहीं, बल्कि गूगल वॉइस सर्च और यूट्यूब वीडियो का सहारा लिया और डिजिटल माध्यमों से ही यह ज्ञान हासिल किया।

राहुल गांधी को दिया संसद का न्योता

राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान इरफान ने स्पष्ट किया कि उनकी अपनी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह संसद में देश के गरीबों, मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हक और सम्मानजनक आजीविका की आवाज प्रमुखता से उठाते रहें। राहुल गांधी ने इरफान के विचारों की जमकर तारीफ की और उन्हें व उनके पूरे परिवार को संसद भवन आने का विशेष निमंत्रण भी दिया।

Updated on:
28 Jul 2026 12:57 pm
Published on:
28 Jul 2026 12:57 pm
Also Read
View All
‘ऐसा पहले कभी नहीं देखा’ NDA की पहली बैठक में शामिल हुई NCPI, पार्टी सासंदों ने की मंगल मिलन की सराहना

Cjp Protest: सुप्रीम कोर्ट सख्त! पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, कहा- कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई

माथे पर पट्टी और हाथ में लाठी, संसद में पप्पू यादव को इस हाल में देख सब रह गए हैरान, जानिए वजह

Supreme Court CJP Protest: सीजेपी प्रदर्शन के दौरान हुई ज्यादतियों पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी, जिम्मेदार अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

CJP Protest के एक सप्ताह बाद भी प्रशांत के शरीर में धंसे हैं पैलेट गन के छर्रे, डॉक्टर बोले- इन्हें निकालना आसान नहीं