नई दिल्ली

पहली शादी टूटने के बाद अब इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं बादशाह, 1 साल बाद हुआ खुलासा

बादशाह अपने रैप सॉन्ग के लिए खासा फेमस हैं। इनके रैप की दुनिया दीवानी है। 'डीजे वाले बाबू', सैटरडे, कर गई चुल जैसे गाने बजते ही लोग इनपर थिरकना शुरू कर देते हैं। इन दिनों रैपर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है। खबर है कि सिंगर इन दिनों एक खूबसूरत एक्ट्रेस के प्यार में हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2022, 4:11 PM IST
rapper singer badshah dating punjabi actress isha rikhi met at his friends party
rapper singer badshah dating punjabi actress isha rikhi met at his friends party

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ रैपर बादशाह अक्सर अपने गानों को लेकर जमकर चर्चा में बने रहते हैं। इनका कोई भी गाना रिलीज होते ही मिनटों में वायरल हो जाता है। हाल ही में बदशाह वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आए थे और इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कई सारी बातें की थीं। इस दौरान इस बात का खुलसा हो गया है कि अब बादशाह सिंगल नहीं रहे हैं।

रैपर बादशाह कुछ दिनों पहले वेब सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उनका कैमियो था।

बातचीत के दौरान बादशाह ने खुद को सिंगल बताया था, जिसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि बादशाह पंजाबी एक्ट्रेस को करीब एक साल से डेट कर हैं।

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की 'राम सेतु' में अरुण गोविल निभाएंगे ये रोल!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप हैं। इतना ही नहीं, खबरें हैं कि बादशाह ईशा को करीब 1 साल से डेट कर रहे हैं, लेकिन अपने पर्सनल रीजन के चलते हैं वो इस रिलेशनशिप को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी के दौरान हुई थी, इसके बाद दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता प्यार में बदल गया। भले ही बादशाह ने फैंस से ये बात छिपाकर रखी है लेकिन अपने घरवालों को वह सब बता चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के घरवाले इस रिश्ते से काफी खुश हैं।

बादशाह की पहले शादी हो चुकी है। हालांकि उनकी पत्नी के साथ ही विवाद के बाद दोनों अलग हैं। बादशाह की पत्नी जैसमीन अब अलग रहती हैं।

साल 2019 में दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आईं थीं। दोनों की एक बेटी भी है। साल 2017 में दोनों की बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ था कोरोना महामारी के बाद, जैस्मीन अपनी बेटी के साथ लंदन चली गई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, बादशाह के पास इस साल तीन म्यूजिक वीडियो हैं, जिसमें तबाही, वूडू और ट्रैप मुंडे शामिल है।

यह भी पढ़ें- चेकअप करने आए डॉक्टर से शालीन भनोट ने की बदतमीजी

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन