1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेकअप करने आए डॉक्टर से शालीन भनोट ने की बदतमीजी, कहा- ‘तुम मेरा इलाज करने लायक नहीं’

टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का नया सीजन दस्तक दे चुका है। शो के शुरू होने के साथ ही हर दिन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस बीच शालीन भनोट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका पारा हाई होता दिख रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 12 Oct 2022, 10:50 AM IST

bigg boss 16 shalin bhanot disrespect doctor watch video

bigg boss 16 shalin bhanot disrespect doctor watch video

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए एक हफ्ते हो चुके हैं और घर में लड़ाई-झगड़ा, प्यार-मोहब्बत सबकुछ देखने को मिल रहा है। शो के पहले दिन से ही दर्शकों को काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिल रहा है। एक ओर बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स के बीच दुश्मनी अपने चरम पर है, दूसरी ओर दो लोगों के बीच प्यार की चिंगारी उठ रही है। इस बीच शालीन भनोट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो डॉक्टर पर गुस्सा उतारते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग उनपर गुस्सा उतार रहे हैं। इससे पहले शालीन भनोट (Shalin Bhanot) पर अपनी एक्स पत्नी के संग मारपीट करने का आरोप लग चुका है।

शालीन जब से बिग बॉस में गए हैं आए दिन झगड़े होते ही रहते हैं, लेकिन अभ उन्होंने हद ही पार कर दी है। शालीन ने डॉक्टर के साथ बदतमीजी कर दी है। वीडियो में वो डॉक्टर से बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। शालीन का ये बर्ताव और एटिट्यूड देख सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे कियारा और सिद्धार्थ

शालीन की सेहत को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस ने घर के भीतर एक डॉक्टर भेजा था। शालीन ने डॉक्टर का अनादर किया। उनसे बदतमीजी की। कैप्टेंसी टास्क के दौरान शालीन ने अर्चना गौतम के साथ धक्का मुक्की की थी। बिग बॉस ने तुरंत एक्शन लेते हुए शालीन को दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया, जिसके चलते शालीन मेडिकल रूम में गुस्से में एंट्री करते हैं और कहते हैं- तुम मेरा इलाज नहीं कर सकते, तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो।

इतना सुनने के बाद भी डॉक्टर ने शालीन को शांत करने की पूरी कोशिश की. लेकिन शालीन थे कि डॉक्टर की क्वॉलिफिकेशन पूछने पर डटे रहे। शालीन ने पूछा- क्या तुम्हारे पास MBBS की डिग्री है, मुझे अपनी क्वॉलिफिकेशन बताओ। तुमने क्या पढ़ाई की है. टीम को बोलो मैं उनसे बात करना चाहता हूं।

शालीन यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि तुम मेरा इलाज करने के लिए क्वॉलिफाइड नहीं हो, मैं ऑन रिकॉर्ड ये बात कह रहा हूं। इसके लिए तुम्हें MBBS होना पड़ेगा। शालीन डॉक्टर को खुद को छूने तक नहीं देते और गुस्से में मेडिकल रूम छोड़कर चले जाते हैं।

शालीन का ये बर्ताव लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। लोग उन्हें खूब री खोटी सुना रहे हैं और शालीन को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 17 साल बाद फिर पर्दे पर लौटेगी 'गजनी' की कहानी