नई दिल्ली

‘राम मंदिर में 200 करोड़ की चोरी, बरामद सिर्फ 80 लाख’, अरविंद केजरीवाल ने कहा- बड़ी मछलियां खुलेआम घूम रही हैं

Arvind Kejriwal on Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 200 करोड़ रुपए की कथित चोरी में अब तक केवल 80 लाख रुपए ही बरामद हुए हैं और जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
2 min read
arvind kejariwal
राम मंदिर में हुई चोर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पूछा सवाल, फोटो सोर्स- IANS

Ram Mandir Donation Case: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने दावा किया कि श्रीराम मंदिर से 200 करोड़ रुपए की चोरी हुई, लेकिन अब तक केवल 80 लाख रुपए ही बरामद किए गए हैं। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि बाकी पैसा कहां गया और आरोप लगाया कि मामले में बड़ी मछलियां अब भी खुली घूम रही हैं, जबकि जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।

केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए तथा पूरे प्रकरण में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई अतिरिक्त साक्ष्य या दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए। वहीं, इस मामले पर संबंधित एजेंसियों या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आठ आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा और दान राशि में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नामजद आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में सख्त कार्रवाई की सिफारिश के बाद यह कदम उठाया गया।

सीएम के आदेश पर गठित हुई थी टीम

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोप सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूरे मामले की विशेष जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। इस जांच दल में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को शामिल किया गया। एसआईटी ने 23 जून को सरकार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Published on:
28 Jun 2026 02:16 pm
Also Read
View All
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, चली तेज आंधी, गर्मी से मिली राहत; IMD ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

‘मुझे माइग्रेन की प्रॉब्लम है’, सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठने को लेकर बोले अभिजीत दीपके

जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तब तक सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, दीपके के साथ जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी

Aarogya Setu 2.0 कल होगा लॉन्च, ‘आयुष्मान ऐप’ भी आ रहा; ऑनलाइन पर्ची, फास्ट इंश्योरेंस क्लेम जैसे मिलेंगे फायदे

राहुल गांधी के ‘मिसिंग’ पोस्टरों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने विदेश दौरे पर घेरा; कांग्रेस के जवाब का इंतजार