नई दिल्ली

खून से सने कपड़े… वायरल वीडियो और फिर खूनी एनकाउंटर! सलीम वास्तिक के हमलावर मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया ढेर

salim vastik youtuber: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी जीशान मुठभेड़ में ढेर; खून से सने कपड़ों में भागते आरोपियों का वीडियो वायरल होने के बाद लोनी पुलिस का बड़ा एक्शन।

2 min read
Mar 02, 2026

Salim Vastik Youtuber:गाजियाबाद के मशहूर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ घंटों में खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया है। इस पूरी वारदात में एक सीसीटीवी फुटेज ने तहलका मचा दिया है, जिसमें आरोपी वारदात के बाद खून से सने कपड़ों में बदहवास भागते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मौत के साये में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक: गाजियाबाद के बेखौफ यूट्यूबर पर कट्टरपंथियों का खूनी वार, अस्पताल में थम रही हैं सांसे!

वारदात का लाइव सबूत और खूनी अंजाम

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले की जांच में उस वक्त बड़ा मोड़ आया, जब हमले के बाद खून से सने कपड़ों में भागते आरोपियों का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि एक राहगीर ने संदिग्ध हालत में भाग रहे इन बदमाशों का वीडियो बना लिया था, जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने बिजली की तेजी से कार्रवाई की और बीती रात लोनी के निठोरा इलाके में हुई एक भीषण मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जीशान को ढेर कर दिया। भागते हुए गुनहगारों की तस्वीर और फिर मास्टरमाइंड का एनकाउंटर, लोनी पुलिस के इस इंस्टेंट इंसाफ ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।

पुलिस अब जंगलों और संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है

पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ के नेतृत्व में स्वाट टीम, डीसीपी देहात और लोनी पुलिस की संयुक्त घेराबंदी ने रविवार की काली रात को खूनी मुठभेड़ में बदल दिया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने के बाद एक लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जीशान को जब सरेंडर करने के लिए ललकारा गया, तो उसने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की गोलियों ने उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। घटना स्थल से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, सर्जिकल ब्लेड, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि, इस पूरे ऑपरेशन के दौरान जीशान का सगा भाई अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस अब जंगलों और संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मजहबी कट्टरता और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर दो सगे भाइयों ने हमला किया था। दोनों आरोपी मूल रूप से अमरोहा के नगला चौकी के रहने वाले हैं और फिलहाल खोड़ा में रह रहे थे। जांच में सामने आया है कि हमले से पहले आरोपित करीब 15 दिनों से सलीम की रेकी कर रहे थे। वे उसकी दिनचर्या और आवाजाही पर नजर रख रहे थे। पुलिस को कई रूटों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, जबकि वायरल वीडियो भी जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

ये भी पढ़ें

सोते वक्त काटा प्राइवेट पार्ट: अमीना खातून के घर मेहमान बने विसरजीत पर खूनी हमला, खुद अस्पताल पहुंचा पीड़ित!

Also Read
View All

अगली खबर