नई दिल्ली

जब अपनी 8 महीने की बेटी के शव को दफनाकर काम के लिए निकल पड़ीं सरोज खान

सरोज खान ने अपने करियर में 2000 से ज्यादा गानों को कोरियॉग्राफ किया है। इसी के चलते उन्हें 'The mother of Choreography in India' का भी टैग मिला।

2 min read
Saroj Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने 3 जुलाई 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना जो योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने करियर में 2000 से ज्यादा गानों को कोरियॉग्राफ किया है। इसी के चलते उन्हें 'The mother of Choreography in India' का भी टैग मिला। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बुरे दिन भी देखे हैं। ऐसे में हम आज आपको उनकी बेटी की मौत से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं।

सरोज खान ने अपने से 28 साल बड़े डांस मास्टर सोहनलाल से शादी की थी। उस वक्त वह सिर्फ 13 साल की थीं। उसके एक साल बाद ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उनकी एक बेटी हुई। लेकिन वो केवल 8 महीने ही जिंदा रह सकी। इस बारे में बात करते हुए सरोज खान ने कहा था, 'मेरी बेटी 8 महीने और 5 दिन की थी, जब उसका निधन हुआ था। उसे दफनाने के बाद उसी शाम को 5 बजे मैंने फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के गाने दम मारो दम की शूटिंग के लिए ट्रेन पकड़ ली।'

इसके बाद सरोज खान की एक और बेटी हुई। जिसका नाम उन्होंने कुकू रखा। लेकिन इसके बाद उनकी सोहनलाल से शादी टूट गई थी। सोहनलाल से अलग होने के बाद सरोज ने सरदार रोशन खान से शादी की। इस शादी को उनको एक बेटी सुकैना हुई। उनकी बेटी बताती हैं कि सरोज खान अपने काम को लेकर काफी पक्की थीं। उनको हंसी आती थी जब वो ये सुनती थीं कि लोग काम से ब्रेक लेकर छुट्टी पर जा रहे हैं। क्योंकि सरोज खान ने अपने करियर में कभी छुट्टी नहीं ली।

बता दें कि सरोज खान 17 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। लेकिन हार्ट अटैक की वजह से कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत हो गई। 3 जुलाई, 2020 को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा था।

Published on:
20 Aug 2021 08:23 pm
Also Read
View All