नई दिल्ली

‘सौरव दास का पासपोर्ट पूरी तरह वैध है’, एयरपोर्ट पर रोके जाने पर CJP का सवाल, बोले- यात्रा से क्यों रोका?

CJP Saurav Das: सीजेपी के लीगल हेड रत्ना सिंह ने दावा किया कि वैध पासपोर्ट और वीजा होने के बावजूद सौरव दास को यूके जाने से एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। उन्होंने शो-कॉज नोटिस के आधार पर यात्रा रोकने पर दिल्ली हाई कोर्ट में सवाल उठाए।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 1:16 PM IST
CJP Saurav Das
एयरपोर्ट पर रोके जाने पर CJP का सवाल, फोटो सोर्स- ANI

Delhi High Court: CJP के लीगल हेड रत्ना सिंह ने सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सौरव दास के पास वैध पासपोर्ट और वीजा होने के बावजूद उन्हें यूके जाने से रोक दिया गया। रत्ना सिंह के मुताबिक, इमिग्रेशन विभाग ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है और इसी वजह से वह यात्रा नहीं कर सकते।

रत्ना सिंह ने बताया कि सौरव दास यूके जाने वाले थे और जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। उनके मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि सौरव के खिलाफ एक शो-कॉज नोटिस है, जिसके चलते उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उसी शाम ईमेल से भेजा गया नोटिस

CJP के लीगल हेड ने बताया कि इमिग्रेशन विभाग की ओर से शो-कॉज नोटिस उसी शाम सौरव दास को ईमेल के जरिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट के सामने CJP की ओर से सवाल उठाया गया कि जब किसी व्यक्ति को यात्रा रोकने का कारण बताने वाले ठोस आधार या स्पष्ट वजह की जानकारी नहीं दी गई है, तो केवल शो-कॉज नोटिस के आधार पर उसकी आवाजाही पर रोक कैसे लगाई जा सकती है। रत्ना सिंह ने यह भी कहा कि सौरव दास का पासपोर्ट पूरी तरह वैध है। ऐसे में उनके विदेश जाने पर रोक लगाने के फैसले को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

कोर्ट में उठाया गया आवाजाही की आजादी का मुद्दा

रत्ना सिंह ने कहा कि CJP की ओर से अदालत में यही दलील रखी गई कि किसी व्यक्ति की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्पष्ट और वैध आधार होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब पासपोर्ट और वीजा दोनों वैध हैं, तो सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोकने की कार्रवाई किस आधार पर की गई।

सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

बता दें यह मामला सौरव दास के खिलाफ जारी कथित लुकआउट सर्कुलर (LOC) और पासपोर्ट से जुड़ी आपत्तियों के बीच सामने आया है। CJP की ओर से एयरपोर्ट पर रोके जाने की कार्रवाई को लेकर अदालत के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई है।

Updated on:
26 Nov 2026, 1:16 PM IST
Published on: