नई दिल्ली

बदले की आग में कमू पहलवान की गोली मारकर की गई थी हत्या, शास्त्री पार्क हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Shastri Park Murder Case: शास्त्री पार्क में हुए युवक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस केस में बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का बदला थी।
2 min read
shastri park murder case three accused arrested police reveal reason behind murder
शास्त्री पार्क हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Shastri Park Murder Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई युवक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को पकड़ा। जानकारी के अनुसार, उन तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की पूरी कहानी का खुलासा किया है। यह वारदात 24-25 जनवरी की रात को हुई थी, जिसमें 32 साल के समीर उर्फ कमू पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

देर रात हुई थी फायरिंग

जानकारी के अनुसार देर रात को शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र के बुलंद मस्जिद इलाके में अचानक फायरिंग होने के बाद पूरे इलाके मं सनसनी फैल गई थी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कमू पहलवान के परिजन तुरंत उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल में पहुंचने पर देरी होने में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमू पहलवान के परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

डीसीपी उत्तर-पूर्वी जिला आशीष मिश्रा ने बताया कि 24 जनवरी की रात करीब 11:24 बजे शास्त्री पार्क थाना पुलिस को बुलंद मस्जिद इलाके में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक 32 वर्षीय समीर उर्फ मुस्तकीम उर्फ कमू पहलवान को उसके परिवार वाले नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और जरूरी सबूत जुटाए। शास्त्री पार्क थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई।

क्राइम ब्रांच ने तीन दिन बाद किया खुलासा

इस घटना को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम ब्रांच सुरेन्द्र कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी रोहिणी इलाके में जाने वाले हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों ने मिलकर ट्रैप बिछाया और उन्हें वहीं पकड़ा। क्राइम ब्रांच ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दो गुटों के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही थी। एक महीने पहले उनके बीच चल रहे विवाद के चलते एक हत्या भी हुई थी और उसी हत्या का बदला लाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Updated on:
28 Jan 2026 06:11 pm
Published on:
28 Jan 2026 06:10 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त