नई दिल्ली

शहजाद पूनावाला ने नहीं छोड़ी है बीजेपी, खुद ही दे दिया पुख्ता संकेत, पहले एक्स बायो से हटा लिया था पार्टी का जिक्र

Shehzad Poonawalla BJP News: शहजाद पूनावाला के BJP छोड़ने की खबरें अफवाह साबित हुईं हैं। दरअसल पूनावाला ने खुद एक पोस्ट शेयर किया है, जो साफ कर दिया है कि अभी वह भाजपा में हैं अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
2 min read
Shehzad Poonawalla BJP News
शहजाद पूनावाला ने नहीं छोड़ी है बीजेपी, फोटो सोर्स- IANS

Shehzad Poonawalla : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के पार्टी छोड़ने की चल रही तमाम अफवाहों और चर्चाओं पर अब एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, पिछले दिनों जब पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो से अपना पार्टी डेजिग्नेशन हटा दिया था, जिसके बाद यह माना जाने लगा था कि वह अपनी पार्टी से खफा हैं और भाजपा छोड़ चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने फिर से एक ऐसा पोस्ट किया है, जो पिछली सभी अफवाहों पर लगाम लगाने वाला संदेश दे रहा है।

बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट शेयर कर इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उस पोस्ट को देखने के बाद यह साफ हो रहा है कि शहजाद पूनावाला भाजपा में ही हैं। दरअसल, रविवार को शहजाद पूनावाला ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर मौलाना हजार इमाम (शाह रहीम अल हुसैनी आगा खान) के आगामी भारत दौरे से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया है। केंद्र सरकार द्वारा मौलाना हज़ार इमाम को भारत आने का आधिकारिक निमंत्रण दिया गया है। इस महत्वपूर्ण निमंत्रण और पहल के लिए शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

पोस्टर में 'राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP' का जिक्र

शेयर किए गए पोस्टर में शहजाद पूनावाला की तस्वीर के साथ स्पष्ट रूप से उनका पद 'राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी' (National Spokesperson, BJP) लिखा हुआ है। इससे यह साफ हो गया है कि उनके पार्टी छोड़ने की खबरें महज एक अफवाह थीं और वह पार्टी में अपनी जिम्मेदारी पूरी मजबूती से निभा रहे हैं।

9 से 15 सितंबर तक रहेगा दौरा

शहजाद पूनावाला ने जो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया है, उसमे दी गई जानकारी के अनुसार, मौलाना हजार इमाम 9 सितंबर से 15 सितंबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इतना ही नहीं वे भारत सरकार के निमंत्रण पर यहां आ रहे हैं और इस दौरान भारत की 'जमात' से मुलाकात करेंगे। शहजाद पूनावाला ने इस निमंत्रण को ऐतिहासिक बताते हुए मौलाना हजार इमाम का भारत में स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

Updated on:
09 Aug 2026 06:09 pm
Published on:
09 Aug 2026 06:09 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी का अमित शाह पर सीधा हमला, ‘छात्रों पर पैलेट गन किसके आदेश पर चली, इस्तीफा दें गृह मंत्री’

20 प्रवक्ताओं की लिस्ट में शहजाद पूनावाला 8वें नंबर पर, लेकिन बीजेपी में सबसे टॉप; किसी ने शेयर की लिस्ट तो दिया ये जवाब

विदेशी पर्यटकों के लिए भारत आना हुआ और आसान, मोदी सरकार ने 11 नए पोर्ट्स पर दी e-Visa एंट्री की मंजूरी

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी, भाजपा बोली- कोटा से प्रयागराज तक गरजने वाले रांची में चुप क्यों?

UP-पंजाब चुनाव में उतरेगी LJP(R): चिराग पासवान बोले- बिना हिंदू-मुस्लिम की राजनीति के मैदान में उतरेंगे