नई दिल्ली

‘कोरियन हार्ट नहीं, भ्रष्टाचार गिनने का इशारा’ राहुल गांधी पर शहजाद पूनावाला का हमला, जारी किया वीडियो

Shehzad Poonawalla: शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के फ्रेंडशिप डे पोस्ट को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के फिंगर हार्ट जेस्चर पर तंज कसते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
2 min read
shehzad poonawalla Rahul Gandhi
शहजाद पूनावाला और राहुल गांधी। फोटो- ANI

नई दिल्ली। भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वह अपने पोस्ट के जरिए विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। पूनावाला ने राहुल गांधी के एक वीडियो को साझा करते हुए उनके इशारे को लेकर तंज कसा और भ्रष्टाचार-रिश्वत के आरोप लगाए।

'कोरियन हार्ट मत समझिए'

पूनावाला ने वीडियो में कहा, इसे फ्रेंडशिप डे का कोरियन हार्ट मत समझिए। राहुल गांधी ने जरूर कहा होगा कि वह अभी छात्र हैं और हर दिन कुछ नया सीख रहे हैं, लेकिन यह राहुल गांधी के लिए कोई नया इशारा नहीं है। यह बहुत पुराना इशारा है। यह कोरियन हार्ट नहीं, बल्कि गिनने वाला इशारा है। उन्होंने आगे कहा कि रोज भ्रष्टाचार गिनना और रिश्वत लेना। पूनावाला ने दावा किया कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि काफी पुराना मामला है।

गांधी परिवार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के पास इस मामले में छात्र बनने या प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनके पास इसमें पीएचडी है। पूनावाला ने वीडियो में आगे कहा कि हर दिन भ्रष्टाचार और रिश्वत गिनना। कर्नाटक की सरकार से पूछिए। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए वीडियो के अंत में कहा कि गिनते रहिए… हैप्पी फ्रेंडशिप डे। गौरतलब है कि इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने जेन जी के पसंदीदा अंदाज में कोरियन स्टाइल का फिंगर हार्ट बनाकर अपनी तस्वीर साझा की।

फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह अभी भी एक छात्र हैं और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का सबक यह है कि फ्रेंडशिप डे पर बनाया गया यह फिंगर इमोजी एक दिल का संकेत है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें भी इस इमोजी के मतलब के बारे में हाल ही में पता चला है। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में सभी को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सभी के लिए ढेर सारा प्यार।

पहले भी जारी किया था वीडियो

इससे पहले शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी सांसदों पर निशाना साधा था। संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन को लेकर शहजाद पूनावाला ने कहा था किसी मुद्दे को उठाने और उसका इस्तेमाल पूरे हिंदू समाज को निशाना बनाने के बहाने के तौर पर करने में फर्क है। उन्होंने कहा था कि संसद परिसर के अंदर जो हुआ वह सही नहीं था, जो पप्पू यादव, राहुल गांधी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया, वह बेवकूफी भरा और शर्मनाक था।

Updated on:
02 Aug 2026 05:59 pm
Published on:
02 Aug 2026 05:59 pm