
शहजाद पूनावाला। (फाइल फोटो- एएनआई)
भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपने वीडियो डाल रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यंग्य के जरिए अहम सलाह दी थी।
अब उन्होंने पूरी दुनिया को बड़ी सलाह दी है। शहजाद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूजा करने के लिए मंदिर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूजा करने से पहले वह गौ माता का आशीर्वाद लेते भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो के साथ शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा है- खुद को पहचानो वरना, यह दुनिया चीजें अपने ही तरीके से चलाती रहेगी। साथ ही शहजाद ने यह भी लिखा है- बस शांत रहें, अपने काम पर ध्यान दें, इस बात पर ध्यान न दें कि दुनिया क्या कहती है।
यह पाठ कई तरह के संदेश देते हैं। हालांकि, उन्होंने खुलकर यह नहीं बताया कि किस संदर्भ में उन्होंने सोशल मीडिया पर यह बात लिखी है। बता दें कि शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को भाजपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था।
इस इस्तीफे के बाद उन्होंने अपने एक्स के बायो से भाजपा से जुड़े होने का जिक्र हटा लिया था, जिसके बाद तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी है।
हालांकि, भाजपा से अलग होने के बाद भी वह पार्टी के समर्थन में लगातार पोस्ट करन रहे हैं। शनिवार को एक वीडियो जारी करके शहजाद ने राहुल गांधी को जमकर घेरा। इसके अलावा, उन्होंने एक्स पर यह भी लिखा- वामपंथी लिबरल मुझसे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग में शामिल होने के लिए कह रहे थे।
शहजाद ने व्यंग्य करते हुए लिखा- मोदी जी, प्लीज इस्तीफा दे दीजिए - आप इंदिरा के पोते राहुल गांधी की तरह तानाशाह बनने में नाकाम हो रहे हैं। बता दें कि शहजाद के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में बयानबाजी तेज हो गई।
बता दें कि शुक्रवार को संसद परिसर के अंदर राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी शहजाद ने पप्पू यादव और राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी सांसदों को जमकर सुनाया था।
Updated on:
02 Aug 2026 07:55 am
Published on:
02 Aug 2026 07:55 am
