
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसके बाद बधाइंयों का तांता लग गया है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। अदाकारा ने तीन फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हालांकि सोनाक्षी ने ये कहीं नहीं लिखा है कि ये तस्वीरें उनकी सगाई की हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने किसके साथ सगाई की है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। अदाकारा ने तस्वीरों में उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया है। हां तस्वीरों में सोनाक्षी पार्टनर का हाथ थामे जरूर नजर आ रही हैं।
उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- मेरे लिए बड़ा दिन !!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैं इसे आपके के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं ,कोई विश्वास नहीं कर सकता कि यह SO EZI था !!!!
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने जैसे ही ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयक की वैसे मानों बधाइयों की बाढ़ आ गई हो। न सिर्फ उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो जहीर सलमान की अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाले हैं। जहीर इकबाल ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं सोनाक्षी हुमा कुरैशी के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में साथ नजर आएंगी।