नई दिल्ली

आखिर क्यों घर-घर बांटी गई तलवारें? हिंदू दल को शासन पर नहीं भरोसा, कहा- सतर्क और तैयार रहने की जरूरत

Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल ने अपने दफ्तर से लोगों को तलवारें बांटी है। संगठन ने इसका कारण बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों को बताया है।
2 min read
Swords were openly distributed door to door in Ghaziabad

Ghaziabad:दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद जिले में हिंदू रक्षा दल की ओर से खुलेआम लोगों को तलवारें बांटी गई हैं। हिंदू रक्षा दल के दफ्तर से ही तलवार वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसके पीछे संगठन ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों का हवाला दिया है।

तलवार वितरण को लेकर हिंदू रक्षा दल का कहना है कि अब हिंदुओं को अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित करनी होगी और इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, हिंदू संगठन के लोगों ने घर-घर जाकर लोगों को तलवारें बांटीं और कहा कि अगर बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होती है तो ये सुरक्षा के लिए हैं। “नहीं पता कब कौन जिहादी हमारे घर में घुस जाए, इसलिए हम घर-घर जाकर ये बांट रहे हैं।” इस घटना के बाद इलाके में किसी भी तरह का तनाव बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहे हैं और हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर हिंदू समुदाय के लोगों से संपर्क कर उकसाने और हथियार वितरित करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में अवैध हथियार बांटने को लेकर अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन से जुड़े अमित प्रजापति ने सरकार से मांग की कि हथियार देने के साथ‑साथ उनके उपयोग को लेकर वैधानिक मान्यता भी दी जाए। वहीं, संगठन के सदस्यों का कहना है कि यह कदम संभावित हालात से निपटने की तैयारी के तौर पर उठाया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में हिंदू समाज अपनी सुरक्षा कर सके।

‘शासन पर भरोसा नहीं है’

तलवार बांटने के पीछे हवाला देते हुए संगठन का कहना है कि ऐसे समय में अपनी रक्षा के लिए वे शासन के भरोसे नहीं बैठ सकते। खबरों के मुताबिक, संगठन के लोगों ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत में जिस तरह से जिहादियों द्वारा हमारे हिंदू भाइयों पर अत्याचार किया जा रहा है, हिंदू रक्षा दल इस अत्याचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और हर जिहादी को उसके एक-एक अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब देगा। अपनी रक्षा के लिए हिंदू भाइयों को तलवारें बांटने का काम किया गया है।

Updated on:
29 Dec 2025 03:47 pm
Published on:
29 Dec 2025 03:22 pm
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील