नई दिल्ली

दिल्ली में विदेशी टूरिस्ट ने होटल स्टाफ के सामने काटा खुद का गला, मामला जान चौंक जाएंगे आप

Turkmenistan Tourist Attempts Suicide: दिल्ली के पहाड़गंज में नशे में तुर्कमेनिस्तान के सैलानी ने होटल में कमरा दो, नहीं मिलने पर खुद गला काटा, पुलिस ने कराया एलएचएमसी में भर्ती कराया।

2 min read
Feb 12, 2026

Turkmenistan Tourist Attempts Suicide: दिल्ली के एक होटल में तुर्कमेनिस्तान से आए सैलानी ने गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सैलानी नशे में धुत था। इसी हालत में वह होटल पहुंचकर कमरा मांगने लगा। स्टाफ ने कमरा देने से मना कर दिया तो गुस्से में आकर उसने खुद पर ही धारदार हथियार से वार कर लिया। होटल स्टाफ ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और खून से लथपथ सैलानी को पकड़कर लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें

अब्दुल बेगुनाह था…राम मंदिर पर बहस में आतंकी की हत्या का खुलासा, फरीदाबाद जेल में खूनी खेल का मामला

पुलिस ने बचाई सैलानी की जान

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुर्कमेनिस्तान के युवक ने होटल के बाहर खुद पर वार करके जान देने की कोशिश की। पुलिस की मुस्तैदी से 29 साल के सैलानी की जान बचा ली गई। उसे तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी उसका उपचार चल रहा है।

फ्री में कमरा मांग रहा था सैलानी

पुलिस के अनुसार, जेयहुन नाम का एक युवक 20 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक पहाड़गंज के व्हाइट ग्लो होटल में रुका था। 11 फरवरी को वह दोबारा वहां पहुंचा। होटल स्टाफ ने बताया कि युवक नशे में था और बिना भुगतान किए कमरा मांग रहा था। कर्मचारियों के कमरा देने से मना कर देने पर वह बेकाबू हो गया और खुद को ही चोट पहुंचाने लगा।

धारदार हथियार से काटा गला

कमरा नहीं मिलने पर युवक अचानक बेकाबू हो गया और अपनी जेब से धारदार हथियार निकालकर गला काटकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना से होटल परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बीट स्टाफ मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि काफी खून बह जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ रही थी। पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उसे एलएचएमसी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में युवक के नशे में होने की पुष्टि की है।

ठीक हो जाने के बाद पुलिस दर्ज करेगी बयान

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी तरह के कर्ज या पैसों के विवाद के बारे में नहीं पता चला है। युवक के ठीक हो जाने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

हाइवे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे, दो महिलाओं की मौत समेत पांच लोग…

Also Read
View All

अगली खबर