Delhi Metro viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भीड़ से भरे मेट्रो कोच के अंदर हुई हिंसक मारपीट दिखाई दे रही है। ट्रेन के भीतर मौजूद लोग सकते में नजर आते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोग गुस्से में हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Delhi Metro viral Video: देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो में आए दिन यात्री कुछ न कुछ ऐसे कांड करते रहते हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। कभी रीलबाजों से तो कभी प्रैंक करने वालों से यात्री परेशान रहते हैं। सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स के लिए लोग मेट्रो के अंदर उलटी-सीधी हरकतें करने से कतई नहीं घबराते। फिलहाल सामने आया ताजा मामला कोई स्क्रिप्टेड रील नहीं, बल्कि WWE में होने वाली फाइट से कम नहीं है। वायरल वीडियो में दो शख्स आपस में जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो में दो युवक मिलकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कैसे मारपीट कर रहे हैं। मार खा रहा व्यक्ति खंभे के सहारे उन दोनों से बचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दोनों युवक उस पर लगातार कर रहे हैं। मारपीट के बीच अचनाक तीनों गिरते-गिरते बचते हैं। पूरी वीडियो में कुश्ती जैसी लड़ाई चल रही है। वीडियो के अंत में स्थिति और बिगड़ती नजर आती है। एक युवक बुज़ुर्ग के पैर पकड़कर उसे उठाने की कोशिश करता है, जैसे किसी कुश्ती का दांव लगा रहा हो। यह देखकर वहां मौजूद लोग और वीडियो देखने वाले हैरान रह जाते हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ था।
सोशल मीडिया पर तैरने के बाद इस वीडियो को एनसीआरबी ने भी शेयर किया और पुलिस से मांग की कि मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश कर उन पर कार्रवाई की जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद शर्ट और काली पैंट,शायद कॉलेज ड्रेस या फिर वकील की ड्रेस में, दो युवक एक शख्स पर दोनों हाथों से मुक्के बरसा रहे हैं। दूसरा शख्स खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन दोनों युवक उन पर हावी नजर आ रहे। लड़ाई के दौरान हालात इतने खराब हो जाते हैं कि आपस में उलझकर बाल-बाल गिरने से बचते हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि लड़ाई को रोकने के लिए मेट्रो में से कोई नहीं आता है। सीसीटीवी होने के बावजूद मेट्रो के सुरक्षाकर्मी भी नहीं बचाव करने नहीं पहुंचे हैं। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि झगड़ा आखिर शुरू कैसे हुआ।
वीडियो में लड़ाई की वजह दिखाई नहीं देती। यह क्लिप National Crime Investigation Bureau (NCIB) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर साझा की, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गई। वीडियो शेयर करते हुए NCIB ने Delhi Police और अन्य अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की अपील की। कैप्शन में लिखा गया हैलो दिल्ली पुलिस, दिल्ली मेट्रो में इस तरह की गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो शहर की लाइफलाइन मानी जाती है। कृपया इन दोनों लड़कों
की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करें और सख्त कार्रवाई करें।