नई दिल्ली

‘बेटा! देश बहुत शर्मिंदा है’, 15 साल की बच्ची पर FIR के बाद फूटा गुस्सा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने BJP पर साधा निशाना

Ruchika Singh FIR: नाबालिग बच्ची पर FIR को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल। वायरल बयान में सरकार पर साधा निशाना, बोले- घमंड तोड़ेंगे देश के युवा। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Government ego controversy, Police vs 15 year old girl, Viral video, Trending political controversy

Jantar Mantar Protest: बेटा! हम तुमसे माफी मांगते हैं…' सोशल मीडिया पर इस वक्त दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की 'X' पर की हुई एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। यह पोस्ट एक 15 साल की बच्ची से जुड़ी हुई है। जिसमें आरोप है कि पुलिस और प्रशासन मिलकर इस छोटी सी बच्ची को डराने-धमकाने में लगे हैं और उस पर FIR भी दर्ज कर दी गई है। इस बात को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहें इस पोस्ट में सीधे तौर पर आतिशी ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि ये लोग सत्ता के अहंकार में पागल हो गए हैं। और जल्द ही यह युवा इन्हें कुर्सी से भी नीचे लायेंगे।

'बेटा, देश बहुत शर्मिंदा है'

वायरल हो रहे इस बयान की शुरुआत में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी बच्ची से माफी मांगते हुए लिखती है कि बेटा! देश बहुत शर्मिंदा हैं। हम तुमसे माफी मांगते हैं कि तुम्हें जिस तरह डराया गया, धमकाया गया, FIR की गई। आज हम नजरें नहीं उठा पा रहे कि देश, पुलिस और प्रशासन एक 15 साल की बच्ची को डराने में लगा हुआ है। चूंकि, बच्ची नाबालिग है, इसलिए हम उसका वीडियो नहीं लगा रहे हैं।

'सत्ता के अहंकार में पागल हो गए हैं'

बयान में आगे राजनीतिक दल पर निशाना साधते हुए पोस्ट में कहा कि ये ना बीजेपी की पहली गलती है, ना आखरी। यह सत्ता के अहंकार में पागल हो गए हैं।

'जल्द ही Gen-Z इन्हें कुर्सी से नीचे लाएंगे'

इस बयान के आखिरी हिस्से में आज की युवा पीढ़ी यानी Gen-Z की ताकत का जिक्र किया गया है। इसमें लिखा है कि जिस तरह GenZ ने इन्हें झुकने पर मजबूर किया है, जल्द ही यह युवा इन्हें कुर्सी से भी नीचे लायेंगे।

PM मोदी के खिलाफ बोलने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करने वाली लड़की का अब एक माफी मांगने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में 15 साल की इस छात्रा ने बताया कि वहां बहुत सारे ग्रुप बने हुए थे, जो प्रधानमंत्री के बारे में बहुत सी गंदी बातें बोल रहे थे। उन्हीं लोगों के बहकावे और दबाव में आकर कि 'तुम भी बोलो, सब लोग बोलो', उसने भी कई गलत बातें बोल दी। रोते हुए लड़की ने कहा कि उसने जो किया वह माफी के लायक नहीं है, लेकिन यह उसकी पहली और आखिरी गलती है और आगे से वह ऐसा कभी नहीं करेगी। उसने यह भी साफ किया कि यह वीडियो उसने खुद कभी पोस्ट नहीं किया था। लड़की ने कहा कि वह अपनी इस हरकत पर इतनी शर्मिंदा है कि किसी के सामने नजरें भी नहीं उठा पा रही है, इसलिए वह पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांग रही है कि उसे माफ कर दिया जाए।

Updated on:
01 Aug 2026 01:11 pm
Published on:
01 Aug 2026 11:47 am