नई दिल्ली

दिल्ली में अब बढ़ने लगी तपिश, 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान… IMD ने दी नई जानकारी

delhi weather: दिल्ली के मौसम ने फिर अपना रूख बदल लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ेगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

2 min read
Feb 21, 2026

Delhi weather: दिल्ली में तपिश बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आलम यह है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। यह सामान्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह में तापमान और भी गरम हो सकता है। दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस हफ्ते के अंत तक हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है जिससे प्रदूषण कम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

बिट्टू बजरंगी के साथ हुई दुल्हन ठगी, बारात लेकर तो गए लेकिन खाली हाथ लौटे…दूसरी शादी कर रहा था नूंह हिंसा का आरोपी

उत्तर पश्चिमी भारत में बढ़ेगा तापमान

IMD के मुताबिक अब पूरे उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ने के संकेत हैं। अगले सात दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है।

हफ्ते के अंत में हवा के रुख में आएगी तेजी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 22 से 27 फरवरी के बीच मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 23 और 24 फरवरी को हवा की गति कुछ कम रहने का अनुमान है। इन दोनों दिनों में हवा की रफ्तार करीब 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं 25 फरवरी से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र में हवाओं की गति में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कितना रहेगा न्यूनतम तापमान?

दिल्ली में 22 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 23 फरवरी को इसमें हल्की बढ़ोतरी के साथ पारा 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 25 से 27 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट के संकेत हैं और यह 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

33 डिग्री पहुंचेगा अधिकतम तापमान

दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 23, 24 और 25 फरवरी को पारा 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि 27 फरवरी को यह और बढ़कर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़ें

कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मालिक की हत्या, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी

Also Read
View All

अगली खबर