नई दिल्ली

दूसरी महिला से था अफेयर, पत्नी को चार गोलियां मार उतारा मौत के घाट; फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

Shubham Rajput Betting Case: दिल्ली के संगम विहार (तिगड़ी) में अवैध संबंध और सट्टेबाजी के विवाद में पति शुभम राजपूत ने 30 वर्षीय पत्नी को 4 गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की।
2 min read
Shubham Rajput Betting Case
घटनास्थल पर खड़े पुलिसककर्मी और रोते हुए मृतका की बहन, फोटो सोर्स- IANS एक्स हैंडल

Sangam Vihar Delhi Murder: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार की शाम पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी दो साल पहले ही हुई थी और अक्सर दोनों के बीच में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। वहीं, मृत पत्नी के परिवार वालों का आरोप है कि उनके दामाद का किसी और महिला से साथ अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से उसने बेटी को मार डाला है। फिलहाल इस मामले में पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्ट के लिए फेज दिया और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शुभम राजपूत की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से गंभीर विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम यह झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि शुभम ने आव देखा न ताव और अपनी पत्नी पर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। वारदात के तुरंत बाद लहूलुहान महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी महिला से अफेयर का दावा

मृतका के मायके वालों और रिश्तेदारों ने आरोपी शुभम राजपूत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शुभम का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) था और जब उसकी पत्नी इसका विरोध करती थी, तो वह उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां देता था। इसके अलावा, परिवार का आरोप है कि शुभम सट्टेबाजी के अवैध कारोबार में भी शामिल था, जिसके चलते घर में हमेशा आर्थिक तंगी और तनाव का माहौल बना रहता था।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, जांच में जुटीं कई टीमें

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। जांच टीम ने घटनास्थल से खाली खोखे और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा पीड़ित परिवार ने आरोपी के अफेयर और सट्टेबाजी में शामिल होने के जो आरोप लगाए हैं, हम उन सभी एंगल्स से जांच कर रहे हैं। आरोपी शुभम राजपूत के आपराधिक बैकग्राउंड को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल वह फरार है, लेकिन उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई स्पेशल टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।'

Published on:
26 Jun 2026 11:41 am