ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला ने नहाते हुए बच्चे को जन्म दे दिया। उसे पता भी नहीं था कि उसके पेट में एक स्वस्थ बच्चा है। अब इस घटना की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।
प्रेग्नेंसी एक ऐसा दौर है, जिसे हर महिला एन्जॉय करना चाहती है। बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया के बारे में सबको बता है। इसमें सामान्य तौर पर 9 महीने लग जाते हैं। इस दौरान महिला की बॉडी कई तरह के बदलावों से गुजरती है। तो वहीं मेन्टल और फिजिकल दोनों तरह के चेंजेस महिला में देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ मामले सरप्राइज प्रेग्नेंसी के भी सामने आते हैं।
ऐसी ही एक सरप्राइज कर देने वाली प्रेग्नेंसी सामने आई है, जो कुछ ज्यादा ही सर्प्राइजिंग लगती है। खबरों के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स में दिमित्ति नाम की महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। कुछ दिनों पहले वो रोजाना की तरह सुबह उठीं और बाथरूम में जाकर प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो टेस्ट नेगेटिव आया था। इसके बाद वो नहाने चली गईं। नहाते वक्त उनके पेट में तेजी से दर्द होने लगा। वो कुछ समझ पातीं इससे पहले उनकी हालत ज्यादा खराब होने लगी।
थोड़ी ही देर में उसके पैरों के बीच से एक बच्चे का सिर झूलता नजर आया। उसने तुरंत अपने पति को आवाज लगाई और वहीं अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। आनन-फानन में मां और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर दोनों अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
अपनी इस प्रेगनेंसी से दिमित्ति बिल्कुल ही अनजान थी क्योंकि इस प्रेगनेंसी के समय उनकी माहवारी पूरी तरह से ठीक चल रही थी। कुछ बार देरी होने पर उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट्स किये थे जो नेगेटिव आए थे। यहाँ तक कि जिस दिन उन्होंने बच्चे को जन्म दिया, उस दिन भी उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट लिया, जो नेगेटिव था। इस सरप्राइज बर्थ ने पति-पत्नी दोनों को हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिरण के खून से क्यों नहाते हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
इस घटना को सुनने के बाद से लोग इस बात को लेकर हैरान है की आखिर महिला को समझ क्यों नहीं आया की उसके पेट में 9 महीने से एक बच्चा पल रहा है। इस बात को लेकर विशेषज्ञों का कहना है की ये मामला सरप्राइज प्रेगनेंसी का है, जिसमें बच्चे का विकास मां के पेट में होता रहता है, लेकिन प्रेगनेंसी के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। इस दौरान महिला का पेट तो बाहर निकलता ही है, मगर महिला इसे मोटापा समझ कर नजरअंदाज कर देती हैं।
ऐसा ही दिमित्ति के मामले में भी हुआ, इस दौरान उनका वजन थोड़ा बढ़ा था लेकिन पूरी जिंदगी दिमित्ति का वजन ऊपर-नीचे होता रहता है, इस वजब से उन्होंने भी इस पर खास ध्यान नहीं दिया। उन्हें लगा लॉकडाउन की वजह से उनका मौटापा बढ़ रहा है। दिलचस्प बात ये है कि महीनेभर पहले रग्बी खेलते हुए उन्हें चोट लग गई थी। चोट की वजह से उनका हेल्थ चेकअप भी हुआ था, उसमें भी प्रेग्रेंसी की बात सामने नहीं आई थी। कन्फ्यूजन और सरप्राइज के बीच दिमित्ति और उनके बच्चे को अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां दोनों को स्वस्थ बताया गया।
यह भी पढ़ें: फिर बिकने वाला है Twitter का पहला ट्वीट, जानिए कितनी कीमत पर रिसेल के लिए हुआ लिस्ट