30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बिकने वाला है Twitter का पहला ट्वीट, जानिए कितनी कीमत पर रिसेल के लिए हुआ लिस्ट

एक बार फिर Twitter का पहला ट्वीट यानी Jack Dorsey का पहला ट्वीट बिकने वाला है। पहले भी इस ट्वीट का बेचा जा चुका है, ट्विटर के सीईओ ने 21 मार्च, 2006 के पहले ट्वीट को क्रिप्टोकरंसी के रूप में बेचने की घोषणा की थी, जिसकी बोली 2,67,000 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 8 Apr 2022, 5:29 PM IST

फिर बिकने वाला है Twitter  का पहला ट्वीट, जानिए कितनी कीमत पर रिसेल के लिए हुआ लिस्ट

फिर बिकने वाला है Twitter का पहला ट्वीट, जानिए कितनी कीमत पर रिसेल के लिए हुआ लिस्ट

आप में से ज्यादातर लोग माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि पहला ट्वीट किसने और कब किया था। आपको बता दें कि 16 साल पहले यानी 21 मार्च 2006 को पहला ट्वीट किया गया था और इस ट्वीट में सिर्फ इतना ही लिखा गया था कि "just setting up my twttr"। यह दुनिया का पहला ट्वीट था जिसे ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने 21 मार्च को 12.50 PM PST पर ट्वीट किया था। इस ट्वीट को एक बार नीलाम किया जा चुका है, मगर एक बार फिर से इस ट्वीट की नीलामी हो रही है।

ब्रिज ऑर्कल के सीईओ ने इस NFT को बेचने का फैसला किया है। जैक के पहले ट्वीट का NFT 4.8 करोड़ डॉलर (लगभग 264.55 करोड़ रुपये) की कीमत पर रिसेल के लिए लिस्ट हुआ है। इसे Non Fungible Token यानी एनएफटी को आप मार्केट प्लेस OpenSea से खरीद सकते हैं।

एक साल पहले खरीदे इस NFT को ओनर ने लगभग 16 गुना ज्यादा कीमत पर बेचने का फैसला किया है। मलेशियन बलॉकचेने सर्विस ब्रिज ऑर्कल के CEO Sina Estavi ने इसे पिछले साल मार्च में 29 लाख डॉलर यानी की लगभग 22 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। अब Sina vs इस NFT को 154,969 की कीमत पर बेचने के लिए लिस्ट किया है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि सेल में मिलने वाली राशि में से 50 प्रतिशत वो दान करेंगे।

NFT की बिक्री से मिलने वाले पेमेंट में से 50 प्रतिशत वो GiveDirectly चैरिटी को दान कर देंगे, जो गरीब लोगों की मदद करने का काम करती है। Sina द्वारा किए गए इस ट्वीट पर ट्विटर के पूर्व सीईओ Jack Dorsey ने रिप्लाई भी किया है। उन्होंने Sina से सवाल किया है, "99 प्रतिशत क्यों नहीं?" इस ट्वीट में Sina ने जैक डॉर्सी, एलॉन मस्क और GiveDirectly को टैग किया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में 60 फीट लंबा लोहे का पुल चोरी!

आपको बता दें, हाल ही में एलॉन मस्क Twitter से जुडे़ हैं। उन्होंने ट्विटर की 9.2 प्रतिशत पैसिव स्टेक्स खरीदें हैं और वो जल्द ही बोर्ड में भी शामिल हो जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने शेयर की है। एलॉन मस्क की हिस्सेदारी खरीदने की खबरों के बाद Twitter कंपनी के शेयर में तेजी से उछाल को भी नोटिस किया गया है।

SEC फाइलिंग में जैसे ही ये बात कन्फर्म हुई कि एलॉन मस्क ने ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदी है, वैसे ही कंपनी के शेयर 26 प्रतिशत तक बढ़ गए। पिछले कई दिनों से ट्विटर को लेकर एलॉन मस्क पोल पोस्ट कर रहे थे, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे की वो जल्द ही कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं। मगर उन्होंने ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदकर सबको चौंका दिया।

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे पतली गगनचुंबी इमारत के खुले दरवाजे, जानें कितनी कीमत देकर इसमें रह सकते हैं आप