नई दिल्ली

यमुना में चलने वाला है लग्जरी क्रूज! दिल्ली वालों को जल्द मिलेगा नदी में घूमने का मजा, जानें फैसिलिटीज और रूट

Yamuna River Cruise: दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज सर्विस शुरू होने वाली है। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल शर्मा ने इस क्रूज सर्विस से जुड़ी जानकारियां मीडिया से बातचीत के दौरान बताई। जानें फैसिलिटीज और रूट...

2 min read
दिल्ली की यमुना में जल्द शुरू होगी क्रूज सर्विसेज (Source- @KapilMishra_IND)

Yamuna River Cruise: दिल्ली में रहने वाले लोगों को जल्द ही यमुना नदी में घूमने का मौका मिलने वाला है। दिल्ली सरकार अगले महीने से यमुना नदी में क्रूज सर्विस देने जा रही है। इस योजना पर लंबे समय से काम चल रहा था जो अब पूरा होने जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलने वाला है और साथ ही दिल्ली के लोगों को भी अपने ही शहर में एक अलग अनुभव लेने को मिलेगा। यमुना नदी के टूरिज्म का एक सेंटर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें

डेढ़ दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिल्ली का तापमान, अब और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD की बड़ी चेतावनी

मुंबई से रवाना होने वाला है क्रूज

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मुंबई जाकर क्रूज का निरीक्षण किया गया है। क्रूज लगभग बनकर तैयार है। आगे उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को क्रूज मुंबई से दिल्ली के लिए निकलने वाला है। चार से पांच दिन के बाद यह दिल्ली पहुंच जाएगा। दिल्ली लाने के बाद उसमें इंजन लगाने और बाकी जरूरी काम पूरे किए जाएंगे। उसके बाद सोचा गया है कि रेखा गुप्ता से फरवरी में समय लेकर क्रूज सर्विस को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

क्या-क्या मिलेंगी सर्विसेज?

कपिल मिश्रा ने बताया कि इस क्रूज में घूमने के साथ-साथ पर्यटकों को और भी सुविधाएं मिलेंगी। सरकार ने पूरी कोशिश की है कि कम पैसों में आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा लग्जरी फील दिया जाए। इस क्रूज से घूमते समय यात्रियों के लिए खाने-पीने, म्यूजिक और मनोरंजन के सभी इंतजाम किए जाएंगे। आगे मंत्री ने कहा कि दिल्ली में बहुत बदलाव देखने को मिल रहे हैं और यह क्रूज भी उसी बदलाव का हिस्सा है। लोगों को इस क्रूज से इंटरनेशनल एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यात्रा करते समय बहुत सी एक्टिविटीज भी करवाई जाएंगी।

क्रूज का रूट क्या होगा?

क्रूज को यमुना के सोनिया विहार से जगतपुर वाले हिस्से में चलाया जाएगा। यह यमुना नदी का वही इलाका माना जाता है जहां पानी की स्थिति बाकी इलाकों से बेहतर है। इसका रूट लगभग 8 किलोमीटर लंबा है जिसे पूरा करने में एक घंटे का समय लगने वाला है। इस क्रूज में एक साथ 40 लोग सफर कर सकेंगे। इसमें यात्रा करने के लिए सरकार अलग-अलग पैकेज लाने की तैयारी कर रही है ताकि हर वर्ग के लोग इसका आनंद उठा सकें।

ये भी पढ़ें

गाजियाबादः राजनगर एक्सटेंशन की 60 से ज्यादा सोसाइटियों को बड़ी सहूलियत, 20 करोड़ 33 लाख खर्च से संवरेंगी पांच सड़कें

Published on:
12 Jan 2026 07:04 pm
Also Read
View All
बड़ा फैसला: स्कूलों में सभी बड़ी लड़कियों को देना होगा सैनिटरी पैड, सुप्रीम कोर्ट का आदेश जारी

ये कॉल रिकॉर्ड कर ले, पुलिस के लिए सबूत बनेगा…SWAT कमांडो काजल की हत्या से पहले अंकुर ने ‌निखिल को दी थी धमकी

दिल्ली में लगातार 3 तीन दिन होगी बारिश, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

दो बेटियां-तीन बेटों के बाद मौज-मस्ती में हो गई छठी संतान, बहू ने अस्पताल में ही नवजात को बेचा तो पुलिस के पास पहुंची सास

दिल्ली में ताबड़तोड़ एनकाउंटर की तैयारी! पुलिस कमिश्नर ने गैंगस्टर्स पर नकेल के लिए तैनात किया स्पेशल अधिकारी

अगली खबर