अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात के युवाओं में फौज के प्रति बढ़ रहा आकर्षण

Gujarat, Army, youth, attraction

2 min read
Gujarat: गुजरात के युवाओं में फौज के प्रति भर रहा आकर्षण

उदय पटेल

अहमदाबाद. यूं तो गुजरात व्यापार-उद्योग के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अब राज्य के युवा हर क्षेत्र में अपनी छवि को बेहतर बनाने की कोशिश में है। हालिया वर्षों में यहां के युुवा सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षाओं में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं वहीं अब ये युवा देश की रक्षा के लिए भी आगे आ रहे हैं।
पाकिस्तान से लगती इस सीमाई राज्य के युवाओं में फौज के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान गुजरात से सेना में भर्ती होने वाले युवाओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। वर्ष 2017-18 में गुजरात से 728 युवा सेना में भर्ती हुए वहीं वर्ष 2018-19 में यह संख्या बढकऱ 1346 पहुंची। इस तरह तीन वर्षों में करीब 4 हजार युवा फौज में भर्ती हुए। 80 और 90 के दशक में ऐसा माना जाता था कि गुजरात से गिने-चुने अधिकारी व जवान सेना में हैं।

पिछले दिनों लोकसभा में विभिन्न राज्यों से सेना भर्ती मेले के तहत भर्ती किए गए युवाओं को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी। इसमें यह बताया गया कि देश में वर्ष 2017-18 में 48389, वर्ष 2018-19 में 50879 और 20219-20 में 78692 युवाओं को भर्ती किया गया। हालांकि वर्ष 2020-21 में कोरोना के चलते देश में भर्ती मेलेे का आयोजन नहीं किया गया।

यूपी से सर्वाधिक 21 हजार से ज्यादा युवा भर्ती

लोकसभा की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि यूपी से इन तीन वर्षों में 21 हजार से ज्यादा युवा सेना में भर्ती हुए। पंजाब से 18 हजार से ज्यादा, राजस्थान से 15 हजार से ज्यादा , महाराष्ट्र से 14 हजार से अधिक, हिमाचल प्रदेश से 12 हजार से ज्यादा युवा सेना में भर्ती हुए। मध्य प्रदेश से 7 हजार से अधिक, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल से 6-6 हजार से ज्यादा युवाओं को सेना में मौका मिला।

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का ज्यादा आकर्षण

देश के फौज में शहरी युवाओं के बजाय ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का ज्यादा आकर्षमण रहा है। आंकड़े देखने पर पत चलता है कि वर्ष 2018-19 में 92 रैलियों में 53 हजार से ज्यादा भर्तियां की गई। इनमें ग्रामीण क्षेत्र का हिस्सा 78.32 फीसदी रहा वहीं शहरी क्षेत्र का हिस्सा 21.68 फीसदी रहा।
वहीं 2019-20 में आयोजित की गई 95 रैलियों में 80 हजार से ज्यादा भर्तियों में ग्रामीण क्षेत्र का हिस्सा जहां 77.20 फीसदी पाया गया वहीं शहरी क्षेत्रका हिस्सा सिर्फ 22.80 प्रतिशत रहा।

सम्मान व अच्छा वेतनमान भी कारण

सेना में सम्मान के साथ-साथ अच्छा वेतनमान भी है। इस कारण यहां के युवा फौज की ओर आकर्षित हो रहे हैं। फौज से जुड?र वे देश सेवा भी बखूबी कर सकते हैं।

सेवानिवृत्त हवलदार, इरफान वोहरा, खेड़ा

जागरूकता का बढऩा बना कारण

यह सही बात है कि गुजरात के युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इसका कारण युवाओं में जागरूकता का बढऩा है। साथ ही राष्ट्र प्रेम व राष्ट्रभक्ति की ओर युवा मुड़े हैं। कई घटनाओं को लेकर भी लोग देश की सेवा से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

वल्लभ रामाणी, शहीद मेजर ऋषिकेश रामाणी के पिता


भर्ती में टॉप टेन राज्य

राज्य 2017-18 2018-19 2019-20

यूपी 6339 6322 8425
पंजाब 4988 5843 7813
राजस्थान 4298 4172 6887
महाराष्ट्र 3836 4050 6131
हिमाचल प्रदेश 2376 4202 5882
उत्तराखंड 2384 3222 4366
मध्य प्रदेश 2352 1570 3103
जम्मू-कश्मीर 1817 3672 3796
तमिलनाडु 1872 1530 3225
पश्चिम बंगाल 1862 1471 3166

Published on:
16 Feb 2022 09:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर