समाचार

Ind W vs Eng W Only Test: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा भारत-इंग्‍लैंड के बीच एकमात्र टेस्‍ट, 3 दशक से अजेय है टीम इंडिया

Ind W vs Eng W Only Test: भारत और इंग्‍लैंड की महिलाओं के बीच एकमात्र टेस्‍ट मुकाबला शुक्रवार 11 जुलाई से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले इन दोनों टीमों के टेस्‍ट आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Jul 08, 2026
Ind W vs Eng W Only Test
लॉर्ड्स टेस्‍ट की तैयारी में जुटी भारतीय महिला टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India W vs England W Only Test: भारतीय महिला टीम 25 मई से इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से हुई थी, जिसमें भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप खेला। अब इस दौरे पर भारतीय महिलाएं आखिरी बार लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने आएंगी। जब इनके बीच एकमात्र टेस्‍ट मुकाबला 10 जुलाई से खेला जाएगा।

प्रतिका रावल घुटने में चोट के चलते हुईं बाहर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड की टीम 10 से 13 जुलाई से खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक टेस्‍ट की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि भारतीय ओपनर प्रतिका रावल घुटने में चोट लगने के कारण एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गई हैं। हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि रावल को इस महीने की शुरुआत में टॉन्टन में इंडिया ए बनाम इंग्लैंड ए मैच में चोट लग गई थी। घुटने में कट लगने के कारण उन्‍हें टांके भी लगाने पड़े थे। अब रावल की जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है।

लॉर्ड्स 142 साल बाद पहली बार महिलाओं का टेस्ट

भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेला जाने वाला ये टेस्‍ट मुकाबला एक ऐतिहासिक मौका भी होगा, क्योंकि लॉर्ड्स 142 साल बाद पहली बार महिलाओं का टेस्ट होस्ट कर रहा है। यह पहला पुरुषों का टेस्ट था। यह टेस्ट हाल ही में खत्म हुए महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप-स्टेज से बाहर होने के बाद हो रहा है। ऐसे में दोनों टीमें ही इसे जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

तीन दशक से भारत से नहीं जीता इंग्‍लैंड

आपको बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच अब तक 15 टेस्‍ट मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से तीन भारत ने जीते हैं। जबकि इंग्‍लैंड की टीम को सिर्फ एक जीत ही नसीब हो सकी है। जब उसने भारत को 1995 में जमशेदपुर में म‍हज दो रन से शिकस्‍त दी थी। उसके बाद तीन दशक से भी ज्‍यादा हो गई है, लेकिन इंग्लिश महिला टीम भारत के खिलाफ जीत के सूखे को खत्‍म नहीं कर पाई है।

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैचों के परिणाम

क्रमसीजनमेजबानविजेतापरिणाम
12023भारतभारत347 रन से जीता
22021इंग्लैंडड्रॉ-
32014इंग्लैंडभारत6 विकेट से जीता
42006इंग्लैंडभारत5 विकेट से जीता
52006इंग्लैंडड्रॉ-
62005भारतड्रॉ-
72002इंग्लैंडड्रॉ-
82002भारतड्रॉ-
91999इंग्लैंडड्रॉ-
101995भारतड्रॉ-
111995भारतइंग्लैंड2 रन से जीता
121995भारतड्रॉ-
131986इंग्लैंडड्रॉ-
141986इंग्लैंडड्रॉ-
151986इंग्लैंडड्रॉ-
Updated on:
08 Jul 2026 09:04 pm
Published on:
08 Jul 2026 09:04 pm