समाचार

बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 28 यात्री घायल

Road Accident : बैतूल-भोपाल फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार बस फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे में 32 यात्रियों में से 28 यात्री घायल हुए है।

less than 1 minute read
Nov 10, 2024

Road Accident : मध्य प्रदेश के बैतूल में नागपुर से भोपाल जा रही एक यात्री बस देर रात तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बैतूल-भोपाल फोरलेन हाईवे पर धापाड़ा जोड़ के पास हुआ जहां बस सड़क से फिसलकर खाई जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार कुल 32 में से 28 यात्री घायल हो गए जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई थी।

घायलों का चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मामूली रूप से घायल यात्रियों को शुरुआती उपचार के बाद जाने दिया गया जबकि 7 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शाहपुर पुलिस ने घटना की शुरूआती जांच में यह पाया गया कि तेज गति के कारण चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मदद के लिए राहत कार्यों में भाग लिया। पुलिस ने भी यातायात को नियंत्रित करने में सहयोग दिया। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनके परिजन को सूचित कर दिया गया है।

Published on:
10 Nov 2024 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर