समाचार

मौसम का नया पैटर्न… नवंबर में ज्यादा ठंडे लगेंगे दिन, राजस्थान में 5 नवंबर के बाद बारिश से राहत

आइएमडी का पूर्वानुमान : नवंबर की सर्दी पर ला-नीना व पश्चिमी विक्षोभ का असर-दिन का तापमान औसत से नीचे गिरेगा, रात का तापमान औसत से ज्यादा रहने की संभावना देशभर में इस बार नवंबर माह में सर्दी का मिजाज कुछ अलग तरह का रहेगा। पिछले औसत तापमान की तुलना में इस बार दिन ज्यादा ठंडे […]

2 min read
Nov 02, 2025
सर्दी का अलर्ट (फोटो-पत्रिका)

आइएमडी का पूर्वानुमान : नवंबर की सर्दी पर ला-नीना व पश्चिमी विक्षोभ का असर-दिन का तापमान औसत से नीचे गिरेगा, रात का तापमान औसत से ज्यादा रहने की संभावना

देशभर में इस बार नवंबर माह में सर्दी का मिजाज कुछ अलग तरह का रहेगा। पिछले औसत तापमान की तुलना में इस बार दिन ज्यादा ठंडे लगेंगे तो रात पिछली सर्दियों की तुलना में कम ठंडी रहेगी। पोस्ट मानसून की जारी बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम रहने से दिन ठंडे रहेंगे और आर्द्रता बढ़ने से रात का न्यूनतम तापमान पिछले औसत व सामान्य से ज्यादा रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नवंबर माह में मिला-जुला मौसम रहेगा।
आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि कमजोर ला नीना और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के संयोजन से नवंबर माह में तापमान और वर्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव आएगा। उत्तर भारत में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर व उत्तरप्रदेश समेत अन्य इलाकों में कोहरा भी पड़ सकता है। मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर ला नीना स्थिति का प्रभाव फरवरी 2026 तक बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के भागों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

दूसरी बार टूटा 20 साल का रेकार्ड…अक्टूबर में 44 प्रतिशत ज्यादा बारिश, अब बढेगी सर्दी

उत्तर भारत में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर व उत्तरप्रदेश समेत अन्य इलाकों में कोहरा भी पड़ सकता है। मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर ला नीना स्थिति का प्रभाव फरवरी 2026 तक बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के भागों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

देश का तापमान रुझान

दिन का तापमान :
उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत सहित देश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य (28-32° सेल्सियस ) से कम रहेगा। हालांकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।

रात का तापमान-

पूरे देश में आर्द्रता बढ़ने व बाादल छाए रहने से रात का तापमान सामान्य (18-25° सेल्सियस ) से गर्म रहेगा। जिससे शाम में ठंड से कुछ राहत मिलेगी। उत्तर भारत में इस महीने से हवाओं की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

राजस्थान में 5 नवंबर के बाद बारिश से राहत, हिमाचल-मध्यप्रदेश में बारिश-

आइएमडी के दीर्घकालीन पूर्वानुमान के अनुसार देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य (एलपीए-29 एमएम ) से 123 प्रतिशत तक अधिक बारिश होने का अनुमान है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत के मध्यप्रदेश सहित कुछ क्षेत्रों में कहीं अधिक बारिश, तो कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी और छिटपुट मौसम गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य भागों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश के साथ बर्फबारी होगी। राजस्थान में 5 नवंबर के बाद बारिश से राहत मिलेगी और पश्चिमी हिस्सों में शुष्क मौसम के साथ नमी कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Cold Weather Forecast : हो जाओ तैयार, रेकार्ड बारिश के बाद इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Published on:
02 Nov 2025 04:53 am
Also Read
View All

अगली खबर