वाराणसी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 बार रक्तदान करने वाले काशी के राजेश को सीएम, डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

लखनऊ में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जीवन में अब तक 108 बार रक्तदान करने वाले समाजसेवी राजेश गुप्ता की सीएम, डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया।
2 min read
Sep 17, 2025
Up news, cm Yogi
फोटो सोर्स: पत्रिका, जीवन में सर्वाधिक बार रक्त देने वाले सम्मानित

काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक सचिव एवं रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन को उत्तर प्रदेश रक्त संचरण परिषद द्वारा लखनऊ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।

वाराणसी के छह रक्त केंद्र लिए हैं गोद

108 बार कुल रक्त, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा दान करने वाले राजेश गुप्ता का कहना है कि यह उपलब्धि एक दिन में नहीं मिली है। यह मुकाम सच्ची सेवा और मानव कल्याण करने के कारण मिला है। इनकी संस्था वाराणसी में छः रक्त केंद्र को गोद ली हुई है। जिसमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, सर सुंदर लाल IMS BHU, BHU ट्रामा, श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल तथा पंडित दिन दयाल जिला अस्पताल शामिल हैं।

कोविड काल में प्लाज्मा दान करने का रिकॉर्ड

कोविड काल में पूर्वांचल के प्रथम और अधिकतम प्लाज्मा दान करने वाले पहले व्यक्ति है। सर्वाधिक 4 बार कोविड काल में प्लाज्मा दान करने का रिकॉर्ड भी इनके नाम से दर्ज है। यूनिसेफ उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इनको सम्मानित किया है। 41 बार ब्लड और 63 बार प्लेटलेट्स के साथ ही ड्यूअल डोनेशन करने वाले पहले रोटेरियन है। इनके इस महान कार्यों को देखते हुए ही रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3120 में 5 वी बार दायित्व सौंपा गया है।

दिवंगत पिता का व्यक्त किए आभार

सिर्फ रक्तदान करते ही नहीं है ये रक्तदान मुहिम को भी आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। इस सम्मान के लिए सबसे पहले अपने दिवंगत पिता जी को आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने इस मार्ग पर चलना सिखाया। आज भी उनकी माता और पत्नी अन्नपूर्णा को डर सताता रहता है कि इतना ब्लड देते आप अपना ध्यान रखा कीजिए।

मिलने लगीं शुभकामनाएं

इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया पर और व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देने वालो को वो हृदय के अनंत गहराईयों से आभार जताया। केशव जलान , निधिदेव अग्रवाल, प्रदीप इसरानी, नीरज पारिख, अमित गुजराती, नमित पारिख, धीरज मल्ल, प्रशांत गुप्ता, आशीष केसरी, अभिनव टकसाली, अभ्रज्योत राय, विभोर मोगा, गवर्नर डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल, अमर अग्रवाल, प्रशांत नागर, डॉक्टर आशीष गुप्ता एवं अन्य मित्रों ने बधाईयां दी हैं।

Updated on:
17 Sept 2025 05:08 pm
Published on:
17 Sept 2025 05:08 pm
Also Read
View All
‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात

Sarnath UNESCO World Heritage: सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा, खत्म हुआ 28 साल का लंबा इंतजार