समाचार

जिस ‘धापुड़ी’ को दादी ने गोद में नहीं लिया… उसने ‘परिणीति ‘ बन देश-दुनिया तक दिलाई पहचान

सबसे कम उम्र की योगा ट्रेनर, 5 साल की उम्र से कर रही योगाभ्यास

2 min read
Oct 19, 2025

राजस्थान के जोधपुर की 11 साल की परिणीति बिश्रोई ने दादी के पीठ पर योग प्रदर्शन कर इंडिया गॉट टेलेंट में जीता गोल्डन बजर

पश्चिम राजस्थान के एक गांव में 11 साल पहले जिस पोती के जन्म पर घर में मायूसी छा गई थी, आज उसी पोती ने अपनी दादी और परिवार का नाम देश-दुनिया तक रोशन कर दिया है। यह पोती है जोधपुर जिले के लूणी तहसील के भाकरासनी गांव की 11 साल की परिणीति विश्नोई (Pariniti Bisnoi )। जिसने हाल ही मुंबई में इंडियाज गॉट टैलेंट ( India's got talent 2025 ) के मंच पर अपनी दादी रूपादेवी (70) के पीठ पर शानदार योग प्रस्तुति देकर सभी को हैरान कर दिया। शो में दादी-पोती की इस जोड़ी की अद्भुत प्रस्तुति देकर गोल्डर बजर जीत लिया।

ये भी पढ़ें

MahaKal Mandir Ujjain Darshan : उज्जैन महाकाल मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन की नई व्यवस्था

संभवत: सबसे कम उम्र की इस योगा ट्रेनर के योगाभ्यास की क्रियाओं के वीडियो सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-दुनिया तक छाए हुए हैं। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा परिणीति जहां पर भी जाती है, वहां भाइसां ने राम-राम सा...के अभिवादन से लोगों का दिल छू लेती है। पिता रामचन्द्र बिश्रोई ने बताया कि परिणीति 5 साल की उम्र से योगाभ्यास कर रही है और 7 साल की आयु से औरों को नि:शुल्क योगा (Yoga) सिखा रही है। वह राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के शहरों तक जाकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में नि:शुल्क योग सिखा चुकी है। परिणीति देश के योगगुरू बाबा रामदेव से प्रेरित है और उनके साथ बड़े योगाभ्यास कार्यक्रम में मंच भी शेयर कर चुकी है।

भावनात्मक शुरुआत और अद्भुत प्रदर्शन-

शो की शुरुआत एक भावुक पल के साथ हुई जब राजस्थान की सबसे कम उम्र की योग प्रशिक्षक परिणीति (Pariniti Bisnoi ) ने अपनी दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर एक ऐसी योग प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों और जजों को अवाक कर दिया। चतुर्भुज आसन में परिणीति ने अपनी दादी के कंधों पर चढ़कर संतुलन और लचीलेपन का शानदार प्रदर्शन किया। दादी की उम्र के बावजूद उनकी जोशीली ऊर्जा और परिणीति की कुशलता ने मंच को रोमांच से भर दिया।

जजों ने खड़े होकर बजाई तालियां-

शो की जज मलाइका अरोड़ा, शान और नवजोत सिंह सिद्धू ने खड़े होकर तालियों से जोड़ी की तारीफ की। जजों ने उनकी योग-शक्ति की प्रशंसा करते हुए दादी के उत्साह और परिणीति की असाधारण प्रतिभा को सराहा। दर्शकों ने भी जोरदार हौसला बढ़ाया, और यह जोड़ी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई। परिणीति के इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर योग प्रदर्शन के कई वीडियो राजस्थान सरकार के मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

पिता बने कोच, दादी मददगार-

पिता रामचन्द्र बिश्नोई खेती-बाड़ी का काम करने के साथ बेटी परिणीति के योगा कोच भी हैं। पिता ने बेटी को घर पर ही योगाभ्यास करना सिखाया। अब दादी रूपादेवी उसकी योग कलाओं में साथ देती है।

पहले नाम रख दिया था धापुड़ी...

पिता रामचन्द्र के अनुसार उनकी तीन संतान बेटियां है। परिणीति सबसे छोटी है। लगभग 11 साल पहले जब पत्नी कंचन के तीसरी संतान बेटी हुई तो मेरी मां यानि दादी ने उसको गोद में नहीं लिया। घर में मायूसी छा गई। क्योंकि उन्हें पोता चाहिए था। दादी ने उसका नाम धापुड़ी रख दिया। जिसका मतलब हम बेटियों से धाप गए, अब बेटी नहीं चाहिए। बाद में उन्होंने बच्ची का नाम परिणीति रखा। वह पांचवी कक्षा में पढ़ती है।

ये भी पढ़ें

तिरुपति बालाजी : मंदिर सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट अब एआई के हवाले

Published on:
19 Oct 2025 04:46 am
Also Read
View All

अगली खबर