समाचार

कौन हैं सुष्मिता सेन के पहले बॉयफ्रेंड रजत तारा? जॉब छोड़कर अभिनेत्री को मिस यूनिवर्स बनने में की मदद

Sushmita Sen First Boyfriend Rajat Tara: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रजत तारा के बारे में शायद ही कभी आपने पहले सुना हो। आखिर कौन हैं रजत, चलिए जानते हैं।

2 min read
Feb 03, 2026
Sushmita Sen-Rajat Tara (सोर्स- एक्स)

Sushmita Sen First Boyfriend Rajat Tara: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर इतिहास रच दिया था। सुष्मिता की पर्सनल जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। फिल्मों से लेकर निजी फैसलों तक, उन्होंने हर मोड़ पर अपनी शर्तों पर जिंदगी जी। लेकिन बहुत कम लोग उस शख्स के बारे में जानते हैं, जो सुष्मिता के स्टार बनने से पहले उनके सबसे बड़े सहारे बने- रजत तारा।

ये भी पढ़ें

रणबीर कपूर के साथ झगड़े पर आमिर खान के भांजे ने तोड़ी चुप्पी, सालों बाद इमरान बोले- रिश्तों पर असर…

स्टारडम से पहले की कहानी (Sushmita Sen First Boyfriend Rajat Tara)

जब सुष्मिता सेन ने मिस इंडिया का खिताब जीता, तब उनकी जिंदगी एक नए मोड़ पर थी। दिल्ली की रहने वाली सुष्मिता को मिस यूनिवर्स की तैयारी के लिए मुंबई जाना था। ये उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी घर से दूर अकेले रहना नहीं सीखा था। इसी दौर में उनके जीवन में रजत तारा एक मजबूत ढाल बनकर खड़े रहे।

नौकरी छोड़ सुष्मिता का थामा साथ

रजत तारा उस समय एक नामी ब्रांड बेनेटॉन (Benetton) में अच्छी-खासी नौकरी कर रहे थे। जब सुष्मिता को मुंबई शिफ्ट होना पड़ा, तो रजत ने भी उनके साथ जाने का फैसला किया। उन्होंने ऑफिस से छुट्टी मांगी, लेकिन इजाजत नहीं मिली। इसके बाद रजत ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी हाई-पेइंग जॉब छोड़ दी, ताकि सुष्मिता अपने सपने पर पूरा फोकस कर सकें। सुष्मिता कई बार यह स्वीकार कर चुकी हैं कि अगर उस दौर में रजत का साथ न होता, तो यह सफर इतना आसान नहीं होता।

मिस यूनिवर्स के बाद बदली जिंदगी

मिस यूनिवर्स का ताज जीतते ही सुष्मिता सेन रातोंरात ग्लोबल आइकन बन गईं। शोहरत, मौके और नई दुनिया उनके सामने थी। इसी बदलाव के साथ उनकी और रजत तारा की राहें धीरे-धीरे अलग होने लगीं। हालांकि ये रिश्ता किसी कड़वाहट पर खत्म नहीं हुआ।

अलगाव के बाद भी सम्मान

सुष्मिता ने अपने एक इंटरव्यू में बेहद परिपक्व अंदाज में कहा था कि रजत जैसे इंसान को छोड़ा नहीं जाता, बल्कि जिंदगी के साथ आगे बढ़ते हुए रास्ते अलग हो जाते हैं। दोनों का ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ। यही नहीं, सालों बाद सुष्मिता रजत तारा की शादी में शामिल होने के लिए सर्बिया तक गईं, जो इस रिश्ते में बचे सम्मान और अपनापन को दर्शाता है।

आज कहां हैं रजत तारा?

आज रजत तारा अपनी फैमिली के साथ एक शांत और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, जबकि सुष्मिता सेन आज भी अपनी शर्तों पर जीने वाली महिला के रूप में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं हैं सुष्मिता सेन

फिल्मों में मैं हूं ना, बीवी नंबर 1, आंखें और फिलहाल जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली सुष्मिता ने निजी जिंदगी में भी रूढ़ियों को तोड़ा। बिना शादी किए दो बेटियों- रेनी और अलीसाह को गोद लेना उनके साहस का सबसे बड़ा उदाहरण है।

ये भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई बस सलमान भाई को…रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले पर बोलीं राखी सावंत, हाथ जोड़ते हुए कही ये बात

Updated on:
03 Feb 2026 06:31 pm
Published on:
03 Feb 2026 06:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर