newsupdate

Pm Awas Yojna: 8 माह से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इस दिन होगा पीएम आवास का आवंटन

Pm Awas Yojna: भिलाई में पैसा जमा करने के बाद 8 माह से लोग किराए के मकान को छोड़ अपने आशियाना पाने के लिए निगम, भिलाई के दफ्तर का चक्कर काट रहे थे।निगम ने लॉटरी से मकान आवंटन करने का फैसला किया है। 3 अक्टूबर को निगम में नियमानुसार आवंटन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Sep 28, 2024
PM Awas Yojana

Pm Awas Yojna: शांति नगर में बिल्डर्स ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान तैयार किया। इसके लिए 400 से अधिक हितग्राहियों ने दस्तावेज के साथ करीब एक साल पहले आवेदन किया। नगर निगम, भिलाई में पैसा जमा करने के बाद 8 माह से लोग किराए के मकान को छोड़ अपने आशियाना पाने के लिए निगम, भिलाई के दफ्तर का चक्कर काट रहे थे। पत्रिका ने इसको लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद निगम ने लॉटरी से मकान आवंटन करने का फैसला किया है। 3 अक्टूबर को निगम में नियमानुसार आवंटन किया जाएगा।

निगम के मुख्य कार्यालय में होगी लॉटरी

निगम में 444 व 416 यूनिट के मकानों का आवंटन 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्य कार्यालय परिसर में किया जाएगा। पात्र हितग्राही अपने साथ आवश्यक दस्तावेज व रसीद की कॉपी लेकर मौजूद रहेंगे। जिससे लॉटरी में उन्हे शामिल कर मकान का आवंटन किया जा सके।

8 माह पहले जमा किया रकम

मकान तैयार होने के बाद हितग्राहियों को राशि जमा करने के लिए कहा गया। तब 150 से अधिक लोगों ने राशि जमा कर दी। उनको उम्मीद थी कि मकान मिल जाएगा, तो किराए के मकान और किराया दोनों से ही छुटकारा मिलेगा। ऐसा हुआ नहीं। पैसा जमा करने के बाद भी वे 8 माह से किराया देकर मकान में रह रहे थे। अब जाकर उनका सपना पूरा होने जा रहा है।

Updated on:
28 Sept 2024 04:31 pm
Published on:
28 Sept 2024 04:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर