
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और बिजनौर के नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर जहां विपक्ष सत्ता पक्ष पर ईवीएम मशीन खराब करा कर चुनाव जीतने का आरोप लगा रहा है। वहीं, मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव भोकरहेडी में एक तपस्वी कड़ाके की धूप में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए पिछले 38 दिनों से अग्नि तपस्या कर रहा है। यही नहीं 41 दिनों के लिए चल रही इस शख्स की अग्नि तपस्या 31 मई को संपन्न होगी। खास बात ये है कि उसी दिन उपचुनाव में प्रत्याशियों की जीत का परिणाम आना है। अब देखना है कि इस महात्मा की तपस्या कितनी सफल होती है।
मामला थाना भोपा क्षेत्र के गांव भोकरहेडी का है। जहां बृहस्पतिनाथ नाम का एक तपस्वी पिछले 38 दिनों से कड़ाके की धूप के बीच अपने चारों ओर गोबर के उपलों से बने अग्नि के कुंडों के बीच तपस्या कर रहा है। तपस्वी बृहस्पतिनाथ उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की कैराना लोकसभा सीट और जनपद बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए यह तपस्या कर रहे हैं। पिछले 38 दिनों से अग्नि में तपस्या कर रहे इस तपस्वी का यह 41 दिन का चिल्ला है। तपस्वी बृहस्पतिनाथ की तपस्या 31 मई को उस दिन संपन्न होगी, जिस दिन उपचुनाव का परिणाम आएंगे। अब देखना होगा कि कड़ाके की धूप में जिस उद्देश्य से यह तपस्वी बृहस्पतिनाथ अग्नि तपस्या कर रहा है। वह उद्देश्य इनका पूरा होता है या नहीं। यह तो 31 मई को ही पता चल सकेगा। खास बात ये है कि तपस्वी बृहस्पतिनाथ की अग्नि तपस्या खत्म होने वाले दिन के लिए ग्रामीणों ने मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया है।
बृहस्प? नाथ ??थ तपस्वी ने बताया कि धरती की खैर कुशल के लिए मैं यह तपस्या कर रहा हूं। हमारा जो कैराना और नूरपुर चुनाव चल रहा है, उसने हमारे योगी जी की जीत हो जाए। मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात होगी, जब हमारी तपस्या पूर्ण हो जाएगी, हम तभी भंडारा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं 39 दिन की तपस्या कर रहा हूं।