
नोएडा। मेष राशि का कैसा रहेगा 15 अगस्त 2018 का दिन, घर दफ्तर ऑफिस में कैसा बितेगा समय। दोस्तों और परिवार के बीच कैसे बैठाए सामंजस्य, आज निवेश करने में लाभ मिलेगा या हानी, शुभ समाचार के क्या हैं संयोग, नौकरी, धन लाभ परिवार, मित्रों के साथ कैसा रहेगा आपका व्यवहार, छात्रों के लिए कैसा है आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए 15 अगस्त 2018 के मेष राशिफल के स्पेशल अंक में।
15 अगस्त 2018 आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौती पूर्ण है। लेकिन धैर्य रखने की जरुरत है। आज हर चुनौती से डट कर सामना कर सकते हैं। जितना कार्य आप आज करेंगे उसका फल आगे आपको मिलेगा। छात्रों के लिए यह जानने की जरूरत है कि जीवन में की गई पढ़ाई और मेहनत कभी जाया नहीं जात। भले ही कभी-कभी उसका त्वारित लाभ ना दिखे लेकिन यह दाेनाें भविष्य में भी काम आती हैं। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है।
ये भी पढ़ें: Exclusive 15 August: महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार की योजना फेल, वुमन हेल्पलाइन 1090 नंबर की खुली पोल
15 अगस्त 2018 मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
आज आप सफेद रंग का वस्त्र धारण करें। हनुमान जी की पूजा करे और लाल सिंदूर चढ़ाएं। सुंदर कांड का पाठ भी करें। अगर छात्र कहीं किसी शुभ काम से बाहर जाना है तो पहले किसी बर्तन में पानी भर कर घर की चौखट पर रख लें फिर बाहर निकले। इससे किसी भी प्रकार का दोष दूर हो जाएगा।