
नोएडा। वृषभ राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है, बैल स्वभाव से ही अधिक पारिश्रमी और बहुत अधिक वीर्यवान होता है। वृषभ राशि वाले जातक शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं, उनको जीवन में ज्यादा परिवर्तन पसंद नहीं, वृष राशि के जातक को बार बार अलग माहौल में रहना अच्छा नहीं लगता है। इस प्रकार के लोग सामाजिक होते हैं और अपने से उच्च लोगों को आदर की नजर से देखते हैं। जो भी इनको प्रिय होते हैं उनको यह आदर खूब ही देते हैं, और सत्कार करने में हमेशा आगे ही रहते है। सुखी और विलासी जीवन जीना पसंद करते हैं।
वृषभ राशि के लोगों की कैसी है ग्रह दशा, कैसा रहेगा 22 अगस्त 2018 का दिन, घर, दफ्तर ऑफिस में कैसा बितेगा समय। दोस्तों और परिवार के बीच कैसे बैठाए सामंजस्य, आज निवेश करने में लाभ मिलेगा या हानी, शुभ समाचार के क्या हैं संयोग, नौकरी, धन लाभ परिवार, मित्रों के साथ कैसा रहेगा आपका व्यवहार, छात्रों के लिए कैसा है आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे। किस राशि के जातकों को आज मिल रहा है लाभ। जानिए 22 अगस्त 2018 के वृषभ राशिफल के स्पेशल अंक में।
22 अगस्त 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की नजर आपकी गलती पर रहेगी, इसलिए जाे भी काम करें जिम्मेदारी और पूरी मेहनत और लगन के साथ करें। आज कार्य में लापरवाही उचित नहीं है। अगर आप पिछले लंबे दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आज वाणी में आपको मधुरता रखनी होगी दूसरे लोग आज आपको भड़काने की बातें करेंगे लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है।
22 अगस्त 2018 वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
वृषभ राशि के जातक आज भगवान शिव की पूजा करें। आज वृषभ राशि के जातक खाने में मिठा जरूर खांए। लेकिन आज खिर भूल कर भी नहीं खांए