
आज का कुंभ राशिफल, 22 अगस्त 2018: जानें आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
नोएडा। कुंभ राशि के लोगों की कैसी है ग्रह दशा, कैसा रहेगा 22 अगस्त 2018 का दिन, घर, दफ्तर ऑफिस में कैसा बितेगा समय। दोस्तों और परिवार के बीच कैसे बैठाए सामंजस्य, आज निवेश करने में लाभ मिलेगा या हानी, शुभ समाचार के क्या हैं संयोग, नौकरी, धन लाभ परिवार, मित्रों के साथ कैसा रहेगा आपका व्यवहार, छात्रों के लिए कैसा है आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे। किस राशि के जातकों को आज मिल रहा है लाभ। जानिए 22 अगस्त 2018 के कुंभ राशिफल के स्पेशल अंक में।
ये भी पढ़ें: Raksha bandhan 2018: 5 दिन बाद है रक्षाबंधन, क्या आप अभी भी इन गानों को सुनते हैं और इस बार भी कर रहें सर्च
22 अगस्त 2018 आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपको वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। जब आप सड़क पर हाें पैदल चल रहे हो तब भी आपको सावधान रहना होगा। आज दूसरे वाहन चालक की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। ऐसी आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए आज सिर्फ सावधान ही नहीं रहना है सतर्क भी रहना है। आज जब घर से बाहर हो तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। अच्छी खबर यह है कि आज परिवार के सदस्य आपसे खुश हैं और परिवार का पूरा सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं या उनके साथ बैठकर बातें कर सकते हैं उससे प्रेम बढ़ेगा।
22 अगस्त 2018 कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
आज आप के लिए सफेद रंग शुभ है। अगर कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफेद वस्त्र ही धारण करें, कामयाबी की संभावना बढ़ जाएगी। आज कुंभ राशि के जातक चना और मूंग की दाल का दान करें।
Updated on:
22 Aug 2018, 11:39 AM IST
Published on:
22 Aug 2018, 9:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.