नोएडा

जबरन शादी के बाद लगातार रेप फिर धोखे से गर्भपात, अब कर रहा ऐसी हरकत

पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ कोतवाली फेज-3 में मुकदमा दर्ज कराया है।

2 min read
Jan 14, 2018

नोएडा। शहर में शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने का एक नया मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने थाना फेज-3 में दर्ज कराई है, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथी अशोक भाटी ने उसके साथ लगातार जबरन दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात भी करा दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। आरोपी एक सप्ताह पहले से अपने भाई के साथ मिलकर युवती को प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ कोतवाली फेज-3 में मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता छिजारसी की रहने वाली है। वह ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में नौकरी करती है। वहां पांच माह पहले उसकी मुलाकात अशोक भाटी नाम के एक युवक से हुई थी। वह भी छिजारसी में ही रहता है। युवती का आरोप है कि अशोक भाटी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात से आहत युवती ने आरोपी से मिलना जुलना बंद कर दिया। फिर भी अशोक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। जिससे तंग आकर युवती को कानून की शरण लेनी पड़ी है। पुलिस ने तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

शर्मनाक: 8 साल की मासूम से रेप, लहूलुहान बच्‍ची को लेकर इधर-उधर भटकती रही पुलिस

पीड़िता का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह उसका लगातार पीछा कर परेशान कर रहा है। इस काम में उसके साथ उसका भाई अमित कसाना भी शामिल है। पीड़िता का आरोप है कि एक सप्ताह पहले अशोक ने अपने भाई अमित के साथ उसे रास्ते में रोक लिया और उसके हाथ की नस काटकर भाग गया। वह किसी तरह लोगों से सहायता मांगकर डॉक्टर के पास पहुंची। जहां उसका इलाज हुआ।

ये भी पढ़ें

दो किशारों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने किया था आत्मदाह

Published on:
14 Jan 2018 09:53 pm
Also Read
View All