नोएडा

गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए प्रदूषण का ऐसा खतरनाक असर आया सामने

प्रदूषण से प्र‌ाभावित गर्भवती महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं अस्पताल नोएडा समेत पूरे एनसीआर में हवा की गुणवत्ता हो चुकी है बेहद खराब
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2019, 8:36 PM IST
shutterstock_147978782.jpg

नोएडा. हवा जीवन के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन हवा ही अगर जहरीली हो जाए तो किसी के लिए जानलेवा हो सकती है। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने की वजह से नोएडा बीते लगभग दस दिनों से लगातार सुर्खियों में है। यह प्रदूषण अस्थमा के मरीजों के लिए जानलेवा तो है ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। नोएडा के जिला अस्पताल प्रदूषण की शिकार कई गर्भवती महिला जांच के आ रही है। डॉक्टरों का मानना है कि जहरीली हवा की वजह से न सिर्फ मां पर, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चों में भी ऑक्सीजन की कमी के कारण प्रतिकूल असर डाल रहा है।

नोएडा के जिला अस्पताल में चेकअप के लिए आई नंदनी बताती है। प्रदूषण के कारण काफी परेशानी हो रही है, जिसके कारण वह चेकअप करने के लिए आई है। वहीं, एक अन्य गर्भवती महिला का कहना है कि उन्हें दीपावली पर होने वाले पटाखों का शोर और जहरीला धुआं परेशान कर रहा है। प्रदूषण के कारण सांस में दिक्कत होने के साथ ब्लड प्रेसर बढ़ गया है।

जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वंदना भी मानती है कि हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने का असर गर्भवती महिला पर पड़ रहा है और काफी महिलाएं चेकअप के लिए आ रही हैं। गर्भ में होने से बच्चा वायु प्रदूषण से सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है। मां जब सांस लेती है तो वायु में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर उसके शरीर में पहुंचते हैं। ये इतने महीन होते हैं कि कुछ फेफड़ों से चिपक जाते हैं, कुछ खून में घुल जाते हैं और कुछ प्लेसेंटा तक भी पहुंच जाते हैं। प्लेसेंटा गर्भ के पास ही होता है, जिससे बच्चे को पोषण मिलता है और ऑक्सीजन भी प्रर्याप्त मात्र में नहीं मिल पता है।

Published on: