3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस राज्य से भाजपा के लिए आई बुरी खबर, राष्ट्रवादी ब्राह्मणों ने खोला मोर्चा

कमलेश तिवारी की हत्या कांड को लेकर जताई नाराजगी मौजूदा भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 24 Oct 2019, 8:04 PM IST

modi_shah.png

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीते दिनों हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की नृशंस हत्या को लेकर जहां एक तरफ कई हिंदूवादी संगठन नाराजगी जाहिर कर चुके हैं वही ब्राह्मण समाज से जुड़े संघठनों में भी हत्या को लेकर नाराजगी है। गाजियाबाद के लोनी में गुरुवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कमलेश तिवारी की हत्याकांड को लेकर नाराजगी जताई है। देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल के साथ यूपी सरकार को भी ज्ञापन राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज द्वारा गाजियाबाद प्रशासन के जरिये भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: सपा से गठबंधन तोड़ते ही चारों खाने चित हुई मायावती की पार्टी बसपा, जानिए कितने वोट मिले

धरना प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के लोगो ने कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के लोगो हत्या को लेकर सूबे की मौजूदा बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है । इन लोगो का कहना है कि यूपी सरकार ने म्रतक कमलेश तिवारी की सुरक्षा हटा दी थी जिसकी वजह से उनके हत्यारो द्वारा कमलेश तिवारी की हत्या को आसानी से अंजाम दे दिया।

आरोप है कि यूपी में ब्राह्मणों को लगातार अपराधी निशाना बना रहे हैं। और सरकार की सुरक्षा के दावे खोखले ही साबित हो रहे हैं। अब प्रदर्शन करियो ने मांग की है सरकार महज 15 लाख के मुआवजे के बजाय एक बडी रकम मुआवजे के तौर पर मृतक कमलेश तिवारी के परिवार को दे। साथ ही कमलेश तिवारी के परिवार को एक घर और उनके मोहल्ले के नामकरण भी मृतक विवादित हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के नाम पर किये जाने की मांग हिंदूवादी ब्राह्मण महासंघ के लोगो द्वारा की गईं हैं।