3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छठ पूजा के सामानों से सजे बाजार में लोगों ने जमकर की खरीदारी

बिहार और पूर्वाचंल के लोगों में छठ पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिला छठी मैया को खुश करने के लिए की जाती है यह पूजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Nov 2019, 7:37 PM IST

chhatt.png

नोएडा. सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ गुरुवार से शुरू हो गया। त्योहार की शुरुआत से पहले बुधवार को पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए और वहां रौनक दिखने को मिली। जहां श्रद्धालुओं ने लौकी, चने की दाल, अरवा चावल व अन्य समानों की खरीदारी की। अधिकांश स्थानों पर पूजा के लिए छठ घाट बनाया गया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या पर फैसले से पहले पुलिस ने यूपी के इस जिले में किया ऐसा काम

बिहार और पूर्वाचंल के लोगों में छठ पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिला। वहीं, पर्व की तैयारियों को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी। हरौला, अट्टा मार्केट, बरौला मार्केट समेत शहर के ज्यादा बाजारों में छठ का बाजार सज चुका है। छठ पूजा के लिए कोशी, पीतल और बांस के सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की जमकर खरीददारी की गई।

यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद फिर लौटी सोने और चांदी की चमक, जानिए क्या है आजका भाव

जिन घरों में छठ का त्योहार मनाया गया, वहां की रौनक देखने लायक थी। छठ महापर्व सभी को एक सूत्र में बांधकर एक कर देता है। पर्व को लेकर घरों में तैयारी जोर-शोर से होती है। घरों की साफ-सफाई की जाती है। व्रती पूजा से पहले बर्तनों की सफाई की। वहीं, घर के प्रमुख लोग छठ पर्व पर पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये। लोग छठ की पूजा शुरू होने से पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ली जाती है। पूजा की खरीदारी करने पहुंचे रविंदर कुमार ने बताया कि छठ एक अच्छा पर्व है। इसमें हमें काफी खुशी मिलती है। मन से जो कामना करते हैं, छठी मैया उसे पूरा करती है। काफी साफ-सुथरा सुरक्षा काफी साफ सुथरा यह पर्व है। पूजा में सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता है और कोई सामान छूट न जाये इसका भी पूरा ध्यान रखा जाता है। शहर के सभी व्यक्तियों का उद्देश्य एक ही है कि किसी भी प्रकार से छठी मइया की कृपा उन पर बनी रहे।