3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स के साथ खुद सड़क पर निकले आईजी तो दिखा ऐसा नजारा

गाजियाबाद में मेरठ रेंज के आईजी ने किया फ्लैग मार्च आईजी बोले, स्थानीय लोगों से समन्वय और सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 31 Oct 2019, 8:52 PM IST

police_1.jpg

गाजियाबाद. लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती यानी राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर आईजी जोन (मेरठ) गाजियाबाद पहुंचे । इस दौरान उन्होंने मेन बाजार में फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। आईजी जोन फोर्स के साथ सर्वप्रथम नवयुग मार्केट पहुंचे और वहां से पूरे बाजार में पैदल मार्च कर लोगों को संदेश दिया कि गाजियाबाद पुलिस हमेशा आपके साथ सदैंव तत्पर है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए आईजी जोन मेरठ ने बताया कि गुरुवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती है। इससे राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाता है। समूचे प्रदेश के सभी जनपदों में आम लोगों को सुरक्षा के प्रति प्रबल भाव पैदा किए जाने के उद्देश्य से सभी सशस्त्र फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इस फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस, पीएसी, महिला फोर्स, स्पेशल यूनिट, शामिल थी। यह शहर के सभी भीड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च के बाद सभी पुलिसकर्मियों के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक की जाएगी।

इसमें सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम का जायजा लिया जाएगा। आईजी ने कहा कि जनपद की पुलिस सभी स्थानीय लोगों के बीच आपसी समन्वय बनाए हुए हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि इसी को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को खुद मय फोर्स के पैदल फ्लैग मार्च कर रहे हैं।