नोएडा

दिवाली पर जमकर फूटे पटाखे, इन शहरों की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में हो रही परेशानी

Highlights- नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 356 पर पहुंचा- नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में प्रदूषण के कारण छाई धुंध - बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत और एलर्जी की शिकायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2019, 9:18 AM IST
noida.jpg

नोएडा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद रात दस बजे के बाद भी दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की गई, जिसके चलते नोएडा-गाजियाबाद समेत पूरे वेस्ट यूपी के प्रदूषण में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार सुबह नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद और इससे सटे जिले में भी कमोबेश यही स्थिति रही।

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में दिवाली पर रात आठ बजे से दस बजे तक पटाखे जलाने की समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन इसके बावजूद देर रात जमकर पटाखे जलाए गए। पटाखों के अगले दिन सोमवार सुबह नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में प्रदूषण के कारण धुंध छाई हुई है। इसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बता दें कि अगले कुछ दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नोएडा में वायु प्रदूषण 356 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत और एलर्जी होने की शिकायत हो रही है।

Published on: