नोएडा

इस भाजपा सांसद के बेटे की शादी में खर्च हुए थे 250 करोड़ रुपये, गिफ्ट में मिला था 33 करोड़ का हेलीकॉप्‍टर

केवल रणवीर और दीपिका ही नहीं बल्‍कि इन अमीर सांसद के बेटे की शादी भी रही चर्चा में
2 min read
Nov 16, 2018
Kanwar Singh Tanwar
इस भाजपा सांसद के बेटे की शादी में खर्च हुए थे 250 करोड़ रुपये, गिफ्ट में मिला था 33 करोड़ का हेलीकॉप्‍टर

नोएडा। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शाही शादी के आजकल चर्चे हो रहे हैं। लेकिन क्‍या आपको पता है क‍ि भाजपा के एक ऐसे सांसद भी हैं, जिनके बेटे की शादी भी काफी शाही अंदाज में हुई थी। इतना ही नहीं उनके बेटे को लड़की वालों की तरफ से गिफ्ट के रूप में हेलीकॉप्‍टर तक दिया गया था। इस भाजपा सांसद की गिनती उत्‍तर प्रदेश के सबसे अमीर सांसदों में की जाती है।

178 करोड़ रुपये की संपत्ति है कंवर सिंह तंवर की

हम बात कर रहे हैं उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद कंवर सिंह तंवर की। 2014 के लोकसभा चुनाव में दिए गए ब्‍यौरे के अनुसार, उनकी संपत्ति 178 करोड़ रुपये है और वह केवल पांचवीं पास हैं। उन्‍हें टिकट दिलाने में बाबा रामदेव का भी बड़ा योगदान रहा था। इससे पहले वह बसपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही उन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन की थी।

2011 में हुई थी शादी

होटल और रीयल एस्‍टेट का कारोबार करने वाले भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे ललित की शादी 2011 में हुई थी। उस समय यह शादी काफी चर्चा में रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शादी दिल्‍ली के छतरपुर इलाके में हुई थी। उनके बेटे ललित की शादी हरियाणा के सोहना के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह जौनापुरिया की बेटी योगिता से हुई थी। शादी की तैयारी के लिए जौनापुर के गन्ने और सरसों के खेतों से फसल काट दी गई थी।

पूर्व विधायक हैं समधी

उस समय कंवर सिंह तंवर कांग्रेस में थे, जबक‍ि सुखबीर सिंह जौनापुरिया को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बहुत करीबी माना जाता है। बताया जाता है क‍ि शादी में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इतना ही नहीं लड़की वालों ने दूल्हे को गिफ्ट में पांच सीटर का हेलीकॉप्‍टर दिया था, जिसकी कीमत करीब 33 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस शादी में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने डांस प्रोग्राम भी किया था। इस शादी में करीब 2 हजार लोगों को न्‍यौता दिया गया था। जबक‍ि बड़े कांग्रेसी नेता समेत कई आईएएस और आईपीएस ने इसमें शिरकत की थी।

Updated on:
16 Nov 2018 12:58 pm
Published on:
16 Nov 2018 12:58 pm