
मंत्री की नजर से बचने के लिए इस तरकीब से चंद मिनटों में गायब हो गड्ढे और धूल, तरीका पूछने पर भड़के भाजपा मेयर
मुरादाबाद : गुरूवार को स्वच्छता महारैली का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शामिल रहे। उन्होंने शहर में बच्चों द्वारा निकाली गयी महारैली का झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। साथ ही रेलवे स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में 100 लोगों को प्रधानमन्त्री आवास योजना की चाभी सौंपी। वहीँ इस दौरान स्थानीय नगर निगम प्रशासन की बड़ी पोल भी खुल गयी। नगर विकास मंत्री के आगे स्वच्छता की पोल न खुले आयोजन वाले स्थलों को जहां जहां गड्ढे थे और नाले के किनारे कीचड़ और मिटटी के ढेर थे उन्हें कार्पेट से ढक दिया। जिससे नगर निगम प्रशासन के साथ ही भाजपा नेताओं की खूब खिल्ली उडी। जब पत्रकारों ने मेयर विनोद अग्रवाल से इसको लेकर सवाल किये तो वे भड़क गए।
ऐसी कर दी सड़क
रैली से पहले रैली स्थल के आसपास के क्षेत्रों को खूब चमकाया गया। साथ ही सड़क के किनारे फुटपाथ के गड्डों को भरने की जगह गड्ढों को कार्पेट डाल कर ढक दिया गया। पीलीकोठी चौराहे से लेकर सिविल लाइन महिला थाना क्षेत्र तक सड़क किनारे फुटपाथ टूटा पड़ा था जिसको काफी समय से रिपेरिंग का काम चल रहा था। महारैली के आयोजन से पहले कार्य को पूरा नही किया गया, जिसकी वजह से मंत्री की निगाह कही इन गड्ढों पर ना पड़ जाए इसलिए पीलीकोठी से महिला थाने तक सड़क से मिलते जुलते रंग की कार्पेट बिछवा दिए गए। सड़क किनारे मिट्टी के ढेरों की सफाई करा दी गयी। जिसपर सवाल पूछने पर मेयर भड़क गए और पत्रकारो के साथ गाली गलौच पर उतर आए।
लोग बोले ये
सड़कों को इस तरह ढंकने पर आम लोग भी बोले कि अगर मंत्री के आने पर धूल और गड्ढों को छिपाया जा सकता है तो रोजान क्यों लोगों को इस तकलीफ से गुजरना पड़ता है।
Published on:
16 Nov 2018, 10:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.